रामायण वाले नितेश तिवारी की इस फिल्म ने जीता था नेशनल अवॉर्ड, लीड में थे सुशांत सिंह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नितेश तिवारी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस बीच हम आपको रामायण बनाने वाले नितेश तिवारी की उस नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसमें सुशांत सिंह लीड रोल में नजर आए थे। 

सुशांत सिंह

साल 2019 में रिलीज हुई उस फिल्म के बारे में हम आपको बता रहे हैं जिसे रामायण बना रहे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया था। नितेश तिवारी की इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिल्म में लीड रोल में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म डायरेक्ट करने के साथ-साथ नितेश तिवारी इस फिल्म के लेखक भी थे।

क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम

क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है छिछोरे। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में थीं। सुशांत और श्रद्धा के अलावा फिल्म में वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, नवीन पोलीशेट्टी, तुषार पांडे और सहर्ष शुक्ला जैसे कलाकार नजर आए थे।

फिल्म का बजट और कमाई

boxofficeindia.com की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत की इस फिल्म का बजट 53 करोड़ था। वहीं, इस फिल्म ने भारत में 172.64 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है।

रामायण को लेकर चर्चा में हैं नितेश तिवारी

नितेश तिवारी की बात करें तो वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं। नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाएंगी। फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।