धर्मेंद्र ने रिजेक्ट कर दी थी 1965 की सबसे कमाऊ फिल्म, एक्टर को इस चीज का था डर

Jan 08, 2026 06:28 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आज हम आपको साल 1965 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के बारे में बता रहे हैं। इस फिल्म ने 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते थे। धर्मेंद्र ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि वो बड़े भाई का रोल नहीं करना चाहते थे। 

धर्मेंद्र ने रिजेक्ट कर दी थी 1965 की सबसे कमाऊ फिल्म, एक्टर को इस चीज का था डर

xअगर आप पुरानी फिल्में देखना पसंद करते हैं तो हम आपको साल 1965 की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसे आप एक कल्ट फिल्म भी कह सकते हैं। इस फिल्म में तीन बड़े स्टार्स लीड रोल में नजर आए थे। हम जिस फिल्म के बारे में बता रहे हैं वो फिल्म 1965 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। क्या आप पहचान पा रहे हैं इस फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है वक्त।

1965 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

वक्त 1965 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म को महाभारत बनाने वाले बीआर चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था। वहीं, फिल्म को डायरेक्ट किया है यश चोपड़ा ने। ये फिल्म उस वक्त जितनी पसंद की गई उतना ही पसंद फिल्म के संगीत को भी किया गया। फिल्म का संगीत आज के वक्त में भी काफी लोकप्रिय हैं।

लीड में थे तीन बड़े सितारे

वक्त की कास्ट के बारे में बात करें तो इस फिल्म में शशि कपूर, सुनील दत्त और राज कुमार लीड रोल में नजर आए थे। यश चोपड़ा चाहते थे कि धर्मेंद्र राज कुमार का रोल निभाएं। हालांकि, धर्मेंद्र ऐसा नहीं चाहते थे।

धर्मेंद्र ने क्यों रिजेक्ट कर दी थी फिल्म

धर्मेंद्र ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें राज कुमार का रोल मिला था। राज कुमार शशि कपूर और सुनील दत्ते के बड़े भाई के रूप में फिल्म में नजर आए थे। यश चोपड़ा जब उनके पास रोल लेकर पहुंचे तो धर्मेंद्र ने कहा कि उन्हें मझले भाई का रोल दे दें। धर्मेंद्र को डर था कि अगर वो इस फिल्म में बड़े भाई का रोल निभाएंगे तो उन्हें बाद में सिर्फ बड़े भाई के रोल ही ऑफर होंगे। उन्होंने यश चोपड़ा से जब मझले भाई के रोल के बारे में बात की तो यश चोपड़ा ने उन्हें टालने की कोशिश की। इसके बाद फिर धर्मेंद्र ने उस रोल को रिजेक्ट कर दिया।

वक्त फिल्म की एक तस्वीर

फिल्म का बजट और कमाई

sacnilk.com के मुताबिक, उस वक्त फिल्म का बजट करीब 1 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 5.90 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था और दुनियाभर में फिल्म ने 6 करोड़ (ग्रॉस) का कलेक्शन किया था।

कितनी है फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग?

वक्त की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। वहीं, इस फिल्म ने पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते थे। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। राज कुमार को इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। यश चोपड़ा को बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी का भी फिल्मफेयर अवॉर्ड भी इसी फिल्म को मिला था। बेस्ट डायलोग राइटिंग और बेस्ट सिनेमोटग्राफी का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी इसी फिल्म को मिला था।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPehchan Kon Mahabhart BR Chopra 1965 Highest Grossing Film Rejected Dharmendra won 5 filmfare awards
;;;