गोविंदा की छोड़ी फिल्म से शुरू हुआ इस एक्टर का करियर, इनकी बेटी भी है एक सफल एक्ट्रेस

गोविंदा की छोड़ी फिल्म से शुरू हुआ इस एक्टर का करियर, इनकी बेटी भी है एक सफल एक्ट्रेस

संक्षेप:

पहचान कौन? में आज हम आपको उस एक्टर के बारे में बता रहे हैं जिन्हें उनकी पहली फिल्म तब मिली जब गोविंदा ने उस फिल्म को रिजेक्ट किया।इस एक्टर की बेटी भी आज इंडस्ट्री की एक सफल हिरोइनों में से एक है। 

Oct 16, 2025 09:42 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

पहचान कौन में आज हम आपको बॉलीवुड के उस एक्टर के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में तमाम फिल्में की हैं। इस एक्टर को पहली फिल्म तब मिली जब गोविंदा ने फिल्म को रिजेक्ट किया। इस एक्टर की बेटी भी आज इंडस्ट्री की एक सफल हिरोइनों में से एक है। इस एक्टर की पहली फिल्म साल 1987 में आई थी। फिल्म का नाम था आग ही आग।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पहचानिए एक्टर का नाम

क्या आप पहचान पाए एक्टर का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस एक्टर का नाम है चंकी पांडे। प्राइम वीडियो के चैट शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल के लेटेस्ट एपिसोड में चंकी पांडे ने बताया कि उन्हें उनकी पहली फिल्म कैसे मिली थी। चंकी ने बताया कि वो चार साल से फिल्म के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। उन्हें पहली फिल्म तब मिली जब गोविंदा ने उस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था।

बाथरूम से शुरू हुआ करियर

अपनी पहली फिल्म का किस्सा सुनाते हुए चंकी ने कहा, "मैं बाथरूम में पहलाज निहलानी से टकराया। मेरा करियर वहां से शुरू हुआ। तो पहलाज ने उनके (गोविंदा) साथ इल्जाम की थी, जो सुपरहिट थी। लेकिन जब मैं उनसे बातरूम में मिला, मैं उन्हें नहीं जानता था। उन दिनों में सोशल मीडिया नहीं होता था। लोगों को पता नहीं होता था कि कौन कैसा दिखता है।"

चंकी ने सुनाया किस्सा

चंकी ने आगे बताया, “तो हम दोनों बाथरूम में थे और मेरा नाड़ा खुल नहीं रहा था। मैं बोल रहा था कोई नाड़ा खोल दो। वो आए उन्होंने मेरी मदद की नाड़ा खोलने में। तब मैंने उनसे पूछा कि वो क्या करते हैं, और उन्होंने कहा था कि वो एक प्रोड्यूसर हैं और उनका नाम पहलाज निहलानी था। मैं हिल गया। मैंने कहा कि मेरा नाम चंकी पांडे हैं और उन्होंने कहा कि कितना अजीब नाम है। मैंने कहा हां, लेकिन हां मुझे फिल्में करनी हैं। उन्होंने कहा कि अगले दिन मेरे घर में आओ और मिलो। फिर अगले दिन मुझे वो रोल मिल गया।”

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।