
38 करोड़ में बनी ये फिल्म थी बॉक्स ऑफिस डिजास्टर, 7 है IMDb रेटिंग
संक्षेप: आज हम आपको साल 2010 में आई उस हिंदी फिल्म का नाम बता रहे हैं जिसका बजट करीब 38 करोड़ा था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। फिल्म हॉलीवुड फिल्म का रीमेक थी।
आज हम आपको साल 2010 में रिलीज हुई उस हिंदी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसका बजट करीब 38 करोड़ था। इस फिल्म में बॉलीवुड के बड़े चेहरे नजर आए थे। हालांकि, फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। यह फिल्म हॉलीवुड की एक ऑस्कर विनिंग फिल्म की कॉपी थी।

क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम
क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है आक्रोश। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय खन्ना, बिपाशा बसु, परेश रावल, समीरा रेड्डी और अतुल तिवारी जैसे कलाकार नजर आए थे।
अमेरिकन थ्रिलर फिल्म की कॉपी है ये फिल्म
आक्रोश अमेरिकन थ्रिलर फिल्म मिसिसिपी बर्निंग (1988) की कॉपी है। आईएमडीबी रेटिंग की मानें तो ये फिल्म सीन बाई सीन मिसिसिपी बर्निंग की कॉपी है। मिसिसिपी बर्निंग एक ऑस्कर विनिंग फिल्म है। इस फिल्म को ऐलन पार्कर ने डायरेक्ट किया है।
बॉक्स ऑफिस डिजास्टर थी फिल्म
आक्रोश बॉक्स ऑफिस डिजास्टर थी। boxofficeindia.com के मुताबिक, फिल्म का बजट 38 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 17.81 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 19.40 करोड़ से कुछ ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म को फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7 है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




