
ऐश्वर्या राय की वो फिल्म जिसे बनने में लगे साढ़े तीन साल, हॉलीवुड की 10 ऑस्कर जीतने वाली मूवी से थी प्रेरित
साल 2000 में ऐश्वर्या राय की एक फिल्म आई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ शाहरुख खान नजर आए थे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस औसत था। यह फिल्म हॉलीवुड की 10 ऑस्कर जीतने वाली फिल्म से प्रेरित थी।
आज हम आपको ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो हॉलीवुड की एक फिल्म से प्रेरित थी। हॉलीवुड की जिस फिल्म से ये प्रेरित थी उस फिल्म का नाम है वेस्ट साइड स्टोरी। ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान के अलावा फिल्म में चंद्रचूड़ सिंह नजर आए थे। इस फिल्म को बनने में करीब साढ़े तीन साल लगे थे। फिल्म के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस की बात करें तो इस फिल्म का परफॉर्मेंस औसत था।

2000 में रिलीज हुई थी ये फिल्म
यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम था जोश। इस फिल्म को बनने में करीब साढ़े तीन साल लगे थे। फिल्म में गोटिया का किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि जोश को बनने में साढ़े तीन साल लगे थे। इस दौरान उनकी दो फिल्में सत्या और कौन बनकर रिलीज भी हो गई थीं।
हॉलीवुड फिल्म से थी प्रेरित
आईएमडीबी की मानें तो शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म वेस्ट साइड स्टोरी से प्रेरित है। फिल्म जोश और वेस्ट साइड स्टोरी का प्लॉट एक जैसा ही है। वेस्ट साइड स्टोरी की बात करें तो यह फिल्म साल 1961 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने 10 ऑस्कर अवॉर्ड्स जीते थे। यह फिल्म हॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है।
कितनी है फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग
जोश की बात करें तो इस फिल्म को मनसूर खान ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में ऐश्वर्या, शाहरुख, चंद्रचूड़ और सुशांत सिंह के अलावा प्रिया गिल, शरद एस कपूर, शरत सक्सेना, अंजन श्रीवास्तव, नादिरा, अली असगर और श्रद्धा निगम जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.1 है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


