1979 में आई इस फिल्म में एक डॉग था रियल हीरो, शूट खत्म होते ही हो गई थी उसकी मौत
आज हम आपको 1979 में आई ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो उस वक्त की सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म में एक कुत्ता रियल हीरो था। क्या आप पहचान पाए इस फिल्म का नाम?
आज हम आपको साल 1979 में आई उस सुपरहिट फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसका रियल हीरो एक कुत्ता था। फिल्म में उस कुत्ते का नाम खैरू था। खैरू ने फिल्म में काफी अहम रोल निभाया था। पर क्या आप जानते हैं फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद ही सेट पर हुए एक हादसे की वजह से उसकी मौत हो गई थी। इस फिल्म में फारूक शेख लीड रोल में थे।
क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम?
क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है नूरी। नूरी में फारूक शेख और पूनम ढिल्लों लीड रोल में थे। इसके अलावा, फिल्म में खैरू नाम का एक कुत्ता था जिसका रोल भी काफी अहम था।
क्या है फिल्म का प्लॉट?
फिल्म के प्लॉट की बात करें तो वैसे तो ये फिल्म एक रोमांटिक फिल्म थी। लेकिन फिल्म का प्लॉट रोमांस के साथ-साथ रेप जैसे मुद्दे पर भी बात करती है। फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है कि यूसुफ (फारूक) और नूरी (पूनम ढिल्लों) एक दूसरे को प्यार करते हैं, दोनों की शादी की बात चलती है, लेकिन शादी से पहले कुछ ऐसा होता है कि फिल्म की कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है।
क्यों फिल्म का रियल हीरो है खैरू?
शादी से पहले नूरी का रेप हो जाता है। रेप के बाद नूरी अपनी जान देने के लिए एक नदी में कूद जाती है। नूरी की मौत की खबर से यूसुफ पागलों की तरह भटकने लगता है। जब नूरी का रेप होता है तो नूरी का कुत्ता खैरू उस शख्स को देख लेता है और नूरी का बदला लेने के लिए उस शख्स के पीछे पड़ जाता है। बाद में, खैरू और यूसुफ नूरी का बदला लेते हैं। इस तरह खैरू फिल्म के रियल हीरो की तरह नजर आता है।
शूटिंग के दौरान हुआ था हादसा
आईएमडीबी के मुताबिक, खैरू फिल्म की शूटिंग के दौरान जीप से गिर गया था और वो गाड़ी के पिछले टायर के नीचे आ गया था। यूनिट को लगा कि खैरू की मौके पर ही मौत हो गई थी, लेकिन फिर खैरू उठा और भौंकने लगा। इससे यूनिट को लगा कि वो बिल्कुल ठीक है। बाद में, अंदरूनी खून बहने की वजह से खैरू की मौत हो गई थी।
1979 की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
रिपोर्ट्स की मानें तो नूरी उस साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म ने पूनम ढिल्लों को रातोंरात स्टार बना दिया था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 2.50 करोड़ है।
मनमोहन कृष्णा ने डायरेक्ट की थी फिल्म
फिल्म को मनमोहन कृष्णा ने डायरेक्ट किया था। ये इकलौती ऐसी फिल्म थी जिसे मनमोहन कृष्णा ने डायरेक्ट किया था। मनमोहन एक एक्टर थे। अपने दोस्त यश चोपड़ा के कहने पर मनमोहन कृष्णा ने ये फिल्म डायरेक्ट की थी।
कितनी है फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग?
नूरी की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म की रेटिंग 6.2 है। अगर आपको ये फिल्म देखनी है तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




