Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडpeechhe to dekho viral Pakistani kid ahmad shah brother umar passes away due to cardiac arrest
‘पीछे तो देखो’ फेम पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार अहमद शाह के छोटे भाई की कार्डिएक अरेस्ट से मौत

‘पीछे तो देखो’ फेम पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार अहमद शाह के छोटे भाई की कार्डिएक अरेस्ट से मौत

संक्षेप: पाकिस्तान के सोशल मीडिया स्टार अहमद शाह पीछे तो देखो रील से काफी पॉप्युलर हो गए थे। उनके साथ दिखने वाले छोटे भाई उमर का निधन हो गया। खबर अहमद के इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है जिस पर लोग यकीन नहीं कर पा रहे।

Tue, 16 Sep 2025 10:17 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

'पीछे तो देखो' रील से वायरल हुए पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार अहमद शाह के भाई उमर का निधन हो गया। उन्होंने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। उनके फॉलोअर्स इस घटना से स्तब्ध हैं। अहमद के पोस्ट में उमर की मौत की वजह नहीं दी गई है। हालांकि बताया जा रहा है कि उनकी जान कार्डिएक अरेस्ट से गई। उमर के निधन पर माहिरा खान, अदनान सिद्दीकी सहित कई सिलेब्स ने दुख जताया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लोगों को नहीं हो रहा यकीन

अहमद के इंस्टाग्राम पर पोस्ट है जिसमें लिखा है, 'आपको जानकारी देना चाहते हैं कि हमारे परिवार के शाइनिंग स्टार, उमर शाह अल्लाह के पास वापस चले गए हैं। मैं सभी से प्रार्थना करता हूं कि उसे और हमारे परिवार को दुआओं में रखें।' इस पोस्ट पर कई लोग भरोसा नहीं कर रहे। कुछ को लग रहा है कि प्रैंक है। वहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान सहित कई लोगों ने उमर को श्रद्धांजलि दी है।

उल्टी के बाद आया कार्डिएक अरेस्ट

रिपोर्ट्स हैं कि उमर को उल्टी आई जो कि उसके फेफड़ों में चली गई। इस वजह से उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हो गया। अहमद के परिवार में यह दूसरी दुखद घटना है। बीते साल अहमद की बहन आयशा का भी निधन हो गया था।

एक हफ्ते पुराना वीडियो कर रहा इमोशनल

अहमद शाह के इंस्टाग्राम पर 842k फॉलोअर्स हैं। भाई उमर के साथ उनके कई सारे फोटोज और रील्स पड़े हैं। अहमद के पेज पर एक सात दिन पुरानी रील पड़ी है जिसमें वह अपने भाई उमर के साथ स्कूल ड्रेस में दिख रहे हैं। इस वीडियो पर कई सारे कमेंट्स हैं और लोग दुखी हो रहे हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।