Peddi Worldwide Collection: पेद्दी की कमाई ₹150 करोड़ के पार, Day 2 पर तोड़ा आदिपुरुष का यह रिकॉर्ड
Peddi Worldwide Box Office Collection Day 2: राम चरण की फिल्म निगेटिव माउथ पब्लिसिटी के बावजूद महज 2 दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। दूसरे दिन तक फिल्म की सिर्फ विदेशी कमाई 35 करोड़ से ज्यादा रही है।

Peddi Worldwide Box Office Collection in Hindi: साउथ के सुपरस्टार एक्टर राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' सिर्फ 2 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ₹150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। कुछ वजहों से फिल्म विवादों में जरूर है, लेकिन कमाई के मामले में यह रिकॉर्ड भी तोड़ रही है। फिल्म में दिव्येंदु शर्मा और बोमन ईरानी के काम की खूब तारीफ हो रही है। तो चलिए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की फिल्म का हाल अभी तक कैसा रहा है और शुक्रवार की कमाई के बाद यह अभी तक कौन से रिकॉर्ड चकनाचूर कर चुकी है।
पेड्डी डे2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सिर्फ पेड़ प्रिव्यू शोज से पेद्दी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ 50 लाख रुपये कमा लिए थे। फिल्म की पहले दिन की नेट कमाई 51 करोड़ रुपये रही और दूसरे दिन इसने तकरीबन 26 करोड़ 90 लाख रुपये कमाए। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को कमाई का ग्राफ 47% गिर गया। माना जा रहा है कि ऐसा फिल्म को लेकर आए निगेटिव रिव्यूज और रिएक्शन्स के चलते हुआ है। नेट कमाई की बात करें तो दूसरे दिन के आखिर तक पेद्दी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 114 करोड़ 49 लाख रुपये की ग्रॉस कमाई (नेट कलेक्शन: 96.40 करोड़) कर चुकी थी।
पेड्डी Day 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन
बात फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की करें तो दूसरे दिन मूवी का ओवरसीज कलेक्शन 8 करोड़ रुपये रहा। रिलीज के बाद से लेकर अभी तक अन्य देशों से फिल्म 36 करोड़ रुपये अभी तक कमा चुकी है। इसी के साथ फिल्म का अभी तक का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन (ग्रॉस) 150 करोड़ 49 लाख रुपये हो चुका है। तकरीबन 350 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म पेद्दी के लिए कमाई का यह आंकड़ा देखने में भले ही आकर्षक लगता हो, लेकिन जिस तरह कमाई का ग्राफ नीचे आ रहा है, यह मेकर्स के लिए अच्छी खबर बिलकुल भी नहीं है।
| दिन | भारत में नेट कमाई |
|---|---|
| पहला दिन | ₹18.50 करोड़ |
| दूसरा दिन | ₹51 करोड़ |
| तीसरा दिन | ₹26.90 करोड़ |
| Total Nett Collection | ₹96 करोड़ 40 लाख |
पेद्दी ने तोड़े कमाई के कौन से रिकॉर्ड?
बात फिल्म के द्वारा अभी तक तोड़े गए रिकॉर्ड्स की करें तो यह कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन (63.57 करोड़) को पहले ही पछाड़ दिया है। सबसे शानदार कमाई करने वाली तेलुगू फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में यह मूवी प्रभास की 'आदिपुरुष' (₹104.50 करोड़) को पछाड़कर 9वें पायदान पर काबिज हो गई है। विदेशी कमाई के मामले में इस फिल्म को सबसे ज्यादा इनकम अमेरिका से हुई है और UK इस मामले में दूसरे नंबर पर रहा है। लेकिन निगेटिव माउथ पब्लिसिटी के बाद क्या अब भी यह बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखा पाएगी? यह देखना दिलचस्प होगा।
(कमाई के आंकड़े सैकनिल्क और पिंकविला से लिए गए हैं)
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


