टिकट बिक्री के मामले में 'पेद्दी' ने बना दिया ये रिकॉर्ड, राम चरण ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी ही फिल्मों को पछाड़ा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Peddi Box Office Collection: राम चरण ने टिकट बुकिंग के मामले में अपनी ही फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया है। इसने सबसे तेजी से 20 लाख टिकटें बेचने वाली और पीक आवर्स में सबसे ज्यादा तेजी से टिकटें बेचने वाली फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाई है।

Peddi Box Office Records

साउथ के सुपरस्टार एक्टर राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' ने टिकट बिक्री के मामले में एक अनूठा रिकॉर्ड बना दिया है। इस फिल्म की महज 2.5 दिन में 20 लाख से ज्यादा टिकटें बुक माय शो पर बिक गई हैं। इसी के साथ इस फिल्म ने राम चरण की ही फिल्म RRR की बराबरी कर ली है। सिर्फ 2 दिनों में फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के करीब पहुंच गई थी। मालूम हो कि अभी तक बुक माय शो पर सबसे ज्यादा रफ्तार से टिकट बिक्री का रिकॉर्ड RRR के पास था और वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर थी, अब पेद्दी ने इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब सवाल यह उठता है कि फिर नंबर 3, 2 और 1 पर कौन सी फिल्में हैं?

बुक माय शो पर सबसे तेजी से 20 लाख टिकटों की बिक्री के रिकॉर्ड

नंबर वन: पुष्पा 2: द रूल – केवल प्री-रिलीज के जरिए

नंबर 2: कल्कि 2898 AD. - 1.5 दिन

नंबर 3: बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न - 2 दिन

नंबर 4: RRR और पेद्दी – 2.5 दिन

टिकट बिक्री की कैसी रही रफ्तार?

बता दें कि 'पेद्दी' अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई थी। हालांकि रिलीज के बाद फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला। जहां तक पब्लिक और क्रिटिक्स के रिव्यू की बात है तो कमाई बता रही हैं कि लोग फिल्म देखने जा रहे हैं, लेकिन क्रिटिक्स को यह मूवी खास पसंद नहीं आई। इस बीच बाहुबली-2 और RRR की टिकट बिक्री के मामले में 'पेद्दी' का रिकॉर्ड बनाना बता रहा है कि यह फिल्म जनता को रास आ रही है। बता दें कि फिल्म की शुरुआत धमाकेदार रही और प्री-सेल में 8,74,900 टिकट बिके थे। गुरुवार को ओपनिंग डे पर 6,51,040 टिकट बिके। शुक्रवार को भी यह सिलसिला जारी रहा और पेद्दी के 3,87,780 टिकट बिक गए।

पीक आवर्स में भी बनाया रिकॉर्ड

शनिवार की सुबह तक कुल बिक्री 19,13,720 तक पहुंच गई और देखते ही देखते यह आंकड़ा 20 लाख के पार पहुंच गया। बात सिर्फ 20 लाख टिकटों की बिक्री का आंकड़ा पार करने की नहीं है। बुकमाईशो पर पेद्दी के एक घंटे में 47,330 टिकट बिके हैं। इसी के साथ पीक आवर्स में सबसे ज्यादा टिकटों की बिक्री के मामले में भी इस फिल्म ने रुकॉर्ड बनाया है। इस मामले में पेद्दी ने देवरा और राम चरण की गेम चेंजर जैसी फिल्मों को टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर पछाड़ दिया है। बात टॉप 10 लिस्ट की करें तो यहां भी पुष्पा ही नंबर वन पर काबिज है।

टॉप 10 की लिस्ट में नंबर वन पर कौन?

1. पुष्पा 2 - 107.65K

2. कल्कि 2898 AD - 95.71K

3. सालार - 54.76K

4. पेड्डी - 47.33K

5. राजा साहब - 44.36K

6. देवरा - 38.02K

7. गेम चेंजर - 36.74K

8. एमएसजी - 31.6K

9. TheyCallHimOG - 28.81K

10. SKV - 28.02K

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।