Peddi Box Office Day 7: बुधवार को 'पेड्डी' की हुंकार से डरा बॉक्स ऑफिस, राम चरण ने फिल्म ने बुधवार को कमाई मोटी रकम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राम चरण की ये स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेड्डी' गुरुवार यानी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में एक बार फिर से राम चरण अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर छा गए हैं। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित ये फिल्म हर दिन शानदार कमाई कर रही है।

Peddi Box Office Day 7: बुधवार को 'पेड्डी' की हुंकार से डरा बॉक्स ऑफिस, राम चरण ने फिल्म ने बुधवार को कमाई मोटी रकम

Peddi Box Office Collection Day 7: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई थी। फिल्म में राम चरण की ने एक बार फिर से अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता है। हर किसी को मूवी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में राम चरण की ये स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेड्डी' गुरुवार यानी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में एक बार फिर से राम चरण अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर छा गए हैं। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित ये फिल्म हर दिन शानदार कमाई कर रही है। वहीं, अब इस मच अवेटेड तेलुगु फिल्म 'पेड्डी' के बुधवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना बिजनेस कर लिया है।

'पेड्डी' की दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस

राम चरण की हिट फिल्मों की लिस्ट में अब 'पेड्डी' का नाम भी शामिल हो गया है। इस फिल्म का हाईप इतना ज्यादा है कि इसने रिलीज के पहले यानी एडवांस बुकिंग में भी जमकर कमाई की। 'पेड्डी' ने एडवांस बुकिंग में 18.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, ओपनिंग डे पर फिल्म ने 51.00 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में अब इसके बुधवार के कलेक्शन आ चुके हैं, जो काफी शानदार है। Sacnilk के मुताबिक, राम चरण की 'पेड्डी' ने 7वें दिन 7.55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ऐसे में 'पेड्डी' का अबतक का कलेक्शन भारत में 187.25 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है।

डे वाइज देखें 'पेड्डी' का कलेक्शन

डे 018.50 करोड़ रुपये
डे 151.00 करोड़ रुपये
डे 226.90 करोड़ रुपये
डे 329.10 करोड़ रुपये
डे 432.15 करोड़ रुपये
डे 512.35 करोड़ रुपये
डे 69.70 करोड़ रुपये
डे 77.55 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन187.25 करोड़ रुपये

किस भाषा में की कितनी कमाई

पेड्डी ने तेलुगु में 168.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि हिंदी में 16.30 करोड़, कन्नड़ में 1.05 लाख, मलयालम में 0.29 लाख और तमिल में 1.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।

'पेड्डी' के बारे में

'पेड्डी' फिल्म की बात करें तो इसे बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है। वहीं वेन्कट सतीश ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में राम चरण के अलावा शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी लीड रोल में हैं।

इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

'पेड्डी' का रिलीज के साथ ही वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' और बॉबी देओल की 'बंदर' से सामना हुआ। वहीं बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही सूर्या की 'करुप्पू' और मोहनलाल की 'दृश्यम 3' और अर्जुन सरजा की 'ब्लास्ट' पहले से ही कब्जा जमाए बैठी हैं। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।