Peddi Box Office Day 4 : रविवार को फिल्म में आया जबरदस्त उछाल, कमा लिए इतने करोड़

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेद्दी के बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट आ गई है चौखे दिन की। फिल्म ने रविवार को काफी ऊंची उछाल मारी है। जानें अब तक फिल्म ने कितने करोड़ कमा लिए हैं।

Peddi Box Office Day 4 : रविवार को फिल्म में आया जबरदस्त उछाल, कमा लिए इतने करोड़

राम चरण की फिल्म पेद्दी पैन इंडिया फिल्म थी जो गुरुवार को रिलीज हुई थी 3000 स्क्रीन्स में वो सोशल मीडिया और थिएटर्स पर छाई हुई है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले हैं। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रविवार को अब फिल्म की कमाई में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कमाई में लंबी उछाल आई है। पहले दिन के हिसाब से कमाई कम है, लेकिन जंप अच्छा मिला है मूवी को।

कितने करोड़ की हो गई है कमाई

अब फिल्म ने रविवार को 31.88 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म का टोटल इंडिया नेट 157.15 करोड़ और इंडिया ग्रॉस 187.02 करोड़ की कमाई की थी।

फिल्म कलेक्शन
बुधवार18.50 करोड़
गुरुवार51 करोड़
शुक्रवार26.90 करोड़
शनिवार28.85 करोड़
रविवार31.90 करोड़

फिल्म की बात करें तो इसमें राम चरण ने टाइटल किरदार निभाया था। वह क्रिकेट, कुश्ती जैसे खेल खेलते हैं। पेद्दी को जहां एक अहम किरदार दिखाने के लिए सराहना मिल रही है वहीं जाह्नवी के किरदार को लेकर काफी आलोचना भी हो रही है।

जाह्नवी के किरदार को लेकर बवाल

फिल्म में जाह्नवी को बोल्ड तरीके से दिखाया गया है। उन्हें ओवर सेक्शुअलाइज किया गया है। उनकी बॉडी को गलत एंगल से शूट करके दिखाया गया है।

डायरेक्टर की सफाई

सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के बाद डायरेक्टर बुची बाबू सना ने एक स्टेटमेंट जारी किया है और लिखा, ‘एक फिल्ममेकर होने के नाते मेरा विश्वास है कि सिनेमा को एंटरटेन करना चाहिए, इंस्पायर करना चाहिए और दर्शकों को कनेक्ट करना चाहिए।’

सोशल मीडिया पर मांगी माफी

उन्होंने आगे लिखा, ‘अगर फिल्म के किसी पार्ट ने लोगों की भावनाओं को आहत किया है तो मैं माफी मांगता हं। हम हमेशा महिलाओं की रिस्पेक्ट करते हैं चाहे ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन। आगे के प्रोजेक्ट्स में इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।’

लीक चैट में पता चली ये सच्चाई

वहीं एक चैट भी लीक हो रही है सोशल मीडिया पर जिसमें दावा किया जा रहा है कि जाह्नवी बोल रही हैं कि उन्होंने ऑब्जेक्शन उठाया था कि वह कोई भी गलत एंगल का शूट नहीं देंगी, लेकिन इसके बावजूद लिया गया।

राम चरण चिल्लाए थे डायरेक्टर पर

जाह्नवी ने यह भी लिखा है चैट में कि राम चरण भी इसके खिलाफ थे और उन्होंने इस पर गुस्सा भी किया था और डायरेक्टर पर चिल्लाए भी थे। जाह्नवी ने फिर राम चरण की तारीफ भी की और कहा कि वह काफी अच्छे इंसान हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।