Peddi Box Office Collection Day 3 : राम चरण की फिल्म का तूफान नहीं हो रहा कम, इतने करोड़ की कर ली कमाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राम चरण और जाह्नवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पेद्दी के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट आ गई है। जानें फिल्म ने टोटल कितने करोड़ कमा लिए हैं।

Peddi Box Office Collection Day 3 : राम चरण की फिल्म का तूफान नहीं हो रहा कम, इतने करोड़ की कर ली कमाई

राम चरण की फिल्म पेद्दी काफी चर्चा में है। फिल्म को मिक्स रिव्यू मिला है। लेकिन इस बीच फिल्म एक विवाद में भी फंस गई है। पेद्दी में जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर काफी चर्चा हो रही है कि उनके किरदार को गलत तरीके से दिखाया गया है। खैर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन तो फिल्म ने कमाल कर दिया था। लेकिन अब तीसरे दिन फिल्म की कमाई थोड़ी कम हो गई है।

कितने करोड़ कमा लिए हैं फिल्म ने

पेद्दी ने शनिवार को खबर लिखे जाने तक 19.96 करोड़ की कमाई कर ली है। इस हिसाब से भारत में टोटल ग्रॉस फिल्म ने 138.04 करोड़ की कमाई कर ली है और नेट भारत में 116.36 करोड़ की कमाई कर ली है।

बुधवार 18.50 करोड़
गुरुवार51.00 करोड़
शुक्रवार26.90 करोड़
शनिवार19.96 करोड़

गेम चेंजर को छोड़ने वाली है पीछे

पेद्दी की जैसे कमाई हो रही है, उस हिसाब से ये राम चरण की लास्ट फिल्म गेम चेंजर को पीछे छोड़ देगी। गेम चेंजर ने 186 करोड़ कमाए थे। इसके अलावा जो तेलुगु की हाल ही में फिल्में रिलीज हुी हैं जैसे कुबेरा (132 करोड़) और अनगनगा ओका राजू (100 करोड़) को तो पेद्दी ने पीछे छोड़ दिया है। वैसे उम्मीद की जा रही है कि रविवार या सोमवार तक फिल्म 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर लेगी।

पेद्दी के डायरेक्टर और स्टार कास्ट

पेद्दी के बारे में बता दें कि इसे बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है। वहीं वेन्कट सतीश किलारू ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसमें राम चरण लीड रोल में हैं। राम चरण के साथ इसमें जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और बोमन ईरानी भी हैं।

जाह्नवी के किरदार को लेकर बवाल क्यों

दरअसल, फिल्म के प्रीमियर वाले दिन इसके कुछ सीन काफी चर्चा में आए खासकर कि जाह्नवी कपूर के। दरअसल, ऐसा दावा किया जा रहा है कि फिल्म में जाह्नवी के बॉडी को ओवरशो करके दिखाया गया है। उन्हें सेक्शुअलाइज किया गया है। कुछ इसके लिए जाह्नवी को ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं ज्यादातर फिल्म के डायरेक्टर और मेकर्स को इसके लिए जिम्मेदार बता रहे हैं।

डायरेक्टर ने दी सफाई

वहीं डायरेक्टर बुची का भी इस पर रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि लोग इसे इस तरह से देखेंगे। उनका इरादा बिल्कुल भी ऐसा नहीं था जैसा लोग सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह आगे अब इसका ध्यान रखेंगे। सबकी रिस्पेक्ट करना जरूरी है। अगर इससे किसी की भावनाओं को आहत किया है तो मैं माफी मांगता हूं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।