Peddi Box Office Day 21: बुधवार को क्या रहा 'पेड्डी' का हाल, क्या पार कर पाएगी ढाई करोड़ का आंकड़ा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

'पेड्डी' फिल्म की बात करें तो इसे बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है। वहीं, वेंकट सतीश ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में राम चरण के अलावा शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी लीड रोल में हैं।

पेड्डी

Peddi Box Office Collection Day 21: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म 'पेड्डी' को लेकर खबरों में हैं। राम चरण उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेड्डी' (Peddi) के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई थी। 'पेड्डी' के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में राम चरण की ये स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेड्डी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित ये फिल्म हर दिन शानदार कमाई कर रही है। हालांकि, अब इसके सामने कई शाहिद कपूर 'कॉकटेल 2' और वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जैसी फिल्में टक्कर देने के लिए खड़ी हैं। ऐसे में अब इस मच अवेटेड तेलुगु फिल्म 'पेड्डी' के बुधवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना बिजनेस कर लिया है।

क्या 'पेड्डी' के दिन हुए पूरे

राम चरण की हिट फिल्मों की लिस्ट में अब 'पेड्डी' का नाम भी शामिल हो गया है। वहीं, अब शाहिद कपूर 'कॉकटेल 2', कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और 'हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट' भी रिलीज हो गई है। 'पेड्डी' ने रिलीज के पहले यानी एडवांस बुकिंग में भी जमकर कमाई की। 'पेड्डी' ने एडवांस बुकिंग में 18.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, ओपनिंग डे पर फिल्म ने 51.00 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में अब इसके बुधवार के कलेक्शन आ चुके हैं, जो आपको निराश करेंगे। Sacnilk के मुताबिक, राम चरण की 'पेड्डी' ने 21वें दिन 0.70 लाख रुपये कमा लिए हैं। ऐसे में 'पेड्डी' का अबतक का कलेक्शन भारत में 236.60 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है।

डे वाइज देखें 'पेड्डी' का कलेक्शन

वीक 1193.55 करोड़ रुपये
वीक 234.45 करोड़ रुपये
डे 161.50 करोड़ रुपये
डे 171.95 करोड़ रुपये
डे 182.82 करोड़ रुपये
डे 190.83 लाख रुपये
डे 200.80 लाख रुपये
डे 210.70 लाख रुपये
टोटल कलेक्शन236.60 करोड़ रुपये

किस भाषा में की कितनी कमाई

पेड्डी ने तेलुगु में 210.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि हिंदी में 22.40 करोड़, कन्नड़ में 1.84 करोड़, मलयालम में 0.30 लाख और तमिल में 2.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।

'पेड्डी' के बारे में

'पेड्डी' फिल्म की बात करें तो इसे बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है। वहीं, वेंकट सतीश ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में राम चरण के अलावा शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी लीड रोल में हैं।

बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों से है टक्कर

'पेड्डी' का रिलीज के साथ ही वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' और बॉबी देओल की 'बंदर', मोहनलाल की 'दृश्यम 3' और अर्जुन सरजा की 'ब्लास्ट से सामना हुआ। वहीं, अब इसके सामने शाहिद कपूर 'कॉकटेल 2', कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और 'हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट' भी रिलीज हो गई है। ऐसे में इस सबके बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन हो रहा है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।