Peddi Box Office Collection Day 2 : राम चरण की पेद्दी ने कार्तिक आर्यन की चंदू चैम्पियन को छोड़ा पीछे, इतने करोड़ कमाए
राम चरण की फिल्म पेद्दी रिलीज हो गई है जो एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। जानें फिल्म ने अब तक कितने करोड़ कमा लिए हैं।

राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेद्दी रिलीज हो गई है गुरुवार को। फिल्म को कुछ ने काफी अच्छा रिव्यू दिया, वहीं कुछ ने मिक्स रिव्यू दिए थे। भले ही जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर काफी बवाल हो रहा है, लेकिन फिल्म की कमाई काफी अच्छी हो रही है। इस बीच अब फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।
फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ कमाए
सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक पेद्दी ने दूसरे दिन 26.90 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने भारत में टोटल 96.40 करोड़ की कमाई कर ली है और ग्रॉस 114.49 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने कार्तिक आर्यन की स्पोर्ट्स फिल्म चंदू चैम्पियन(63.57 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।
फिल्म का अब तक का कितना कलेक्शन
पेद्दी ने पेड़ रिव्यूज के जरिए बुधवार को 18.50 करोड़ कमाए थे। वहीं गुरुवार को फिल्म ने भारत में 51 करोड़ कमाए थे। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ क्रॉस से ज्यादा की कमाई कर ली थी।
| बुधवार | 18.50 करोड़ |
|---|---|
| गुरुवार | 51 करोड़ |
| शुक्रवार | 26.90 करोड़ |
| टोटल | 96.4 करोड़ |
बता दें कि पेद्दी भले ही रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज को नहीं पछाड़ पाई जिसका 238.60 करोड़ का कलेक्शन था। लेकिन पेद्दी ने धुरंधर (43 करोड़), पठान (104.19 करोड़), जवान (129.13 करोड़) और प्रभास की द राजा साब (100.9 करोड़) को पास कर दिया है। भले ही राजा साब इसमें फ्लॉप थी, लेकिन धुरंधर और पठान ब्लॉकबस्टर थी।
राम चरण की सोलो सबसे ज्यादा ओपनिंग फिल्म
पेद्दी का राम चरण की इससे पहले रिलीज हुई फिल्म गेम चेंजर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। गेम चेंजर ने 2 दिन में 72.60 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन आरआरआर से यह काफी पीछे है। आरआरआर ने 2 दिन में टोटल 216.7 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन अगल राम की सोलो रिलीज की बात करें तो पेड्डी, राम की सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली सोलो फिल्म है।
फिल्म में पेद्दी की स्टोरी बताई गई है जो स्पोर्ट्स में खुद को साबित करना चाहता है। वह क्रिकेट, कुश्ती खेलता है। फिल्म में भले ही एक महत्वपूर्ण स्टोरी को दिखाया है। लेकिन जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर काफी आलोचनाएं हो रही हैं।
जाह्नवी के किरदार को लेकर बवाल
कहा जा रहा है कि जाह्नवी के किरदार को ओवर सेक्शुअलाइजेशन किया हुआ है। उनकी सिर्फ बॉडी पर फोकस किया गया है और इसके अलावा उनके किरदार को काफी दबाया गया है।
डायरेक्टर की सफाई
हालांकि इस पर डायरेक्टर ने अपनी सफाई दी है और कहा कि कभी नही सोचा था कि दर्शक इसे गलत तरीके से देखेंगे। उन्होंने कहा कि आगे वह इसका बहुत ध्यान रखेंगे।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


