Peddi Box Office Day 13: पेद्दी का कलेक्शन पहुंचा 220 करोड़ के पार, लेकिन हिंदी में कितनी हुई है कमाई?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Peddi Day 13 Collection: ‘पेद्दी’ का कलेक्शन 13 दिनों में 220 करोड़ के पार पहुंच गया है। लेकिन सवाल ये उठता है कि इस फिल्म ने हिंदी में कितनी कमाई की है? आइए जानते हैं।

Peddi Box Office Day 13: पेद्दी का कलेक्शन पहुंचा 220 करोड़ के पार, लेकिन हिंदी में कितनी हुई है कमाई?

राम चरण और जाह्नवी कपूर की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' की रफ्तार दूसरे हफ्ते में थोड़ी धीमी हो गई है। 4 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले थे। फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर विवाद भी हुआ था और लोगों ने मेकर्स की आलोचना भी की थी। हालांकि, इन सबके बावजूद फिल्म ने भारत में 220 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

बॉक्स ऑफिस पर आई गिरावट

'पेद्दी' ने 12वें दिन 4.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 13वें दिन फिल्म ने 3.45 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 264.92 करोड़ और नेट कलेक्शन 223.55 करोड़ तक पहुंच गया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

विदेशी बाजारों में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस से कुल 51.85 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिसकी वजह से इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 316.77 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म ने हिंदी में कितनी कमाई की है?

'पेद्दी' सबसे ज्यादा तेलुगू में कमाई कर रही है। हिंदी में ये फिल्म 30 करोड़ रुपये तक नहीं कमा पाई है।

तेलुगू - 198.45 करोड़ रुपये

हिंदी - 21.22 करोड़ रुपये

तमिल - 1.94 करोड़ रुपये

कन्नड़ - 1.64 करोड़ रुपये

मलयालम - 0.30 करोड़ रुपये

विवाद के बाद रिलीज होगा 'एक्सटेंडेड वर्जन'

जाह्नवी कपूर के किरदार 'अचियम्मा' की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद अब ‘पेद्दी’ के मेकर्स इस फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज कर रहे हैं। निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने खुद ये बात कन्फर्म की है। उन्होंने बताया कि वो 17 जून को सिनेमाघरों में इस फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज करेंगे और इस नए कट में उन तीन खास सीन को वापस में जोड़ा गया है, जिन्हें पहले हटा दिया गया था।

एक्सटेंडेड वर्जन में क्या देखने को मिलेगा?

इस नए वर्जन का मकसद जाह्नवी कपूर के किरदार को ज्यादा इमोशनल बनाना है। डायरेक्टर ने कहा, 'जाह्नवी के किरदार से जुड़े दो और सीन एक्सटेंडेड वर्जन में जोड़े गए हैं। इन्हें देखने के बाद दर्शक इस किरदार से और भी ज्यादा जुड़ सकेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि इसके बाद जाह्नवी का किरदार एक अलग ही लेवल पर पहुंच जाएगा।'

फिल्म 'पेद्दी' के बारे में

इस फिल्म में पेद्दी (राम चरण) की कहानी दिखाई है, जो खेल के जरिए दुनिया में अपनी पहचान बनाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे पेद्दी क्रिकेट, कुश्ती और स्प्रिंटिंग जैसे खेलों में हाथ आजमाता है, जिसके बाद भारत सरकार का ध्यान उस पर जाता है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।