तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से तुलना पर पवन कल्याण बोले- लोग मुझे मैसेज कर रहे हैं कि...
पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री हैं। जबसे एक्टर विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने हैं तबसे दोनों का बहुत कम्पैरिजन हो रहा है। अब इस पर पवन का रिएक्शन आया है।

विजय जबसे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने हैं तबसे उनका तेलुगु स्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री पवन कल्याण के साथ काफी कम्पैरिजन हो रहा है। मंगलारिरी में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए पवन ने जवाब दिया कि लोग उनपर दबाव डाल रहे हैं। यह घटना उनके भाई चिरंजीवी और विजय के बीच हुई फोन कॉल के एक दिन बाद सामने आई है।
पवन बोले मुझपर डाल रहे हैं प्रेशर
बिना विजय का नाम लिए पवन ने कहा कि जबसे तमिलनाडु के इलेक्शन हुए हैं और वह मुख्यमंत्री बने हैं, लोग मुझपर प्रेशर बना रहे हैं। वह बोले, हमारे पड़ोसी राज्य में जबसे एक एक्टर मुख्यमंत्री बने हैं। कई लोग मुझे मैसेज कर रहे हैं कि मुझे भी आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना चाहिए।
जब चुनाव किया था मंत्रियों ने तक साथ नहीं दिया
उन्होंने इस सिचुएशन को समझाने के लिए एक तेलुगु मुहावरे का यूज किया। वह बोले ये ऐसा है जैसे बच्चे शादी में भागते रहते हैं बिना ये जाने कि ये उनके परिवार की ही शादी है। आंध्र प्रदेश की सिचुएशन अलग है। जैसा कि उन्होंने कहा, 'मैंने 2019 के चुनाव में भाग लिया था, लेकिन उन्होंने क्या किया? यहां तक कि कई मंत्रियों ने भी मेरा साथ नहीं दिया इसलिए कम्पैरिजन मत करो।
चिरंजीवी की हुई विजय से बात
बता दें कि शुक्रवार को चिंरीजीवी की टीम ने बताया था कि गुरुवार को चिंरीजीवी ने विजय से फोन पर बात की थी और उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि विजय हमेशा तमिलनाडु के लोगों में अपनी जगह बनाए रखेंगे और उन्हें भी वैसा प्यार मिले जैसे एमजीआर को मिला था।
नोट में आगे लिखा था कि विजय ने भी चिरंजीवी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मन शंकर वर प्रसाद गरू की तारीफ की थी और तेलुगु स्टार को थैंक्यू कहा सपोर्ट देने के लिए जब जन नायकन लीक हुई थी। चिरंजीवी ने विजय को उनकी अपकमिंग फिल्म जन नायकन के लिए भी बधाई दी है।
तीनों की प्रोफेशनल लाइफ
इनकी प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो पवन लास्ट फिल्म उस्ताद भगत सिंह में नजर आए थे। अब वह सुरेंद्र रेड्डी के साथ फिल्म करने वाले हैं। वहीं चिरंजीवी लास्ट मन शंकर वर प्रसाद गरू में नजर आए थे जो इसी साल रिलीज हुई थी। अब वह श्रीकांत ओडेला और बॉबी के साथ काम करेंगे।
वहीं विजय लास्ट फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम में नजर आए थे जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। उन्होंनो जन नायकन फिल्म पूरी कर ली है, लेकिन फिल्म को अभी सीबीएफसी से सर्टिफिकेट नहीं मिल रहा है। पहले जहां मूवी जनवरी में रिलीज होने वाली थी, वहीं अभी इसकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


