Box Office Day 5: 'पति पत्नी और वो दो' आई राहत की सांस, लागत निकालने के काफी करीब फिल्म

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Pati Patni Aur Woh Do: आयुष्मान खुराना की मल्टीस्टारर फिल्म पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे लागत निकालकर प्रॉफिट जोन में कदम रखने की तरफ बढ़ती नजर आ रही है।

Box Office Day 5: 'पति पत्नी और वो दो' आई राहत की सांस, लागत निकालने के काफी करीब फिल्म

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की कमाई में डे5 को थोड़ी रिकवरी देखने मिला। रिलीज के बाद से ही फिल्म की कमाई का आंकड़ा लगातार ऊपर गया था, लेकिन चौथे दिन (सोमवार) को यह 50% से ज्यादा नीचे आ गया। उम्मीद के मुताबिक मंगलवार (डे5) को थोड़ी रिकवरी हुई, फिल्म को पांचवें दिन राहत की सांस आई है, क्योंकि अब यह धीरे-धीरे अपना बजट रिकवर करने के काफी करीब आ चुकी है। तो चलिए जानते हैं कि IMDb पर 7 से ज्यादा की रेटिंग वाली इस फिल्म की अभी तक की कुल कमाई कितनी हो चुकी है और बीते मंगलवार को इसका बॉक्स ऑफिस पर हाल कैसा रहा।

पति पत्नी और वो दो का डे5 नेट कलेक्शन

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। रिलीज के दिन (Day 1) इसने बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। कमाई का ग्राफ दूसरे दिन (Day 2) पर थोड़ा चढ़ा और इसने 5 करोड़ 75 लाख रुपये कमाए। तीसरे दिन की कमाई 7 करोड़ 75 लाख रुपये रही। चौथा दिन सोमवार का था और उम्मीद के मुताबिक कमाई भरभराकर नीचे आ गई। फिल्म का मंडे कलेक्शन 3 करोड़ 25 लाख रुपये रहा। चौथे दिन (Day 4) पर थोड़ी रिकवरी हुई है और इसने 3 करोड़ 50 लाख रुपये कमाए हैं।

कितना रहा कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन?

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का कुल नेट कलेक्शन 24 करोड़ 25 लाख रुपये हो चुका है। बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो अन्य देशों में फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बुधवार तक का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 33 करोड़ 58 लाख रुपये हो चुका है। फिल्म अपनी लागत निकालने के काफी करीब है। बता दें कि प्रीप्रोडक्शन और पोस्ट प्रोडक्शन बजट जोड़कर फिल्म को बनाने में करीब 60 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

पांचवें दिन कमाई में 7 फीसदी का उछाल

अगर फिल्म तीन हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर टिक गई तो यह मेकर्स को ठीक-ठाक कमाई करके दे देगी। मंगलवार को कमाई में आया 7% का उछाल बताता है कि फिल्म को माउथ पब्लिसिटी मिल रही है और भले ही इसके प्रमोशन पर बहुत खर्चा न किया गया हो, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धीरे-धीरे अपनी जगह पक्की किए हुए है। इस फ्रेंचाइजी की पिछली सभी फिल्में हिट रही हैं और माना जा रहा है कि देर-सबेर यह भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत निकालकर प्रॉफिट जोन में कदम रख ही लेगी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।