PPAWD Box Office: ‘पति पत्नी और वो दो’ ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन तक इतनी हो गई कुल कमाई

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Pati Patni Aur Woh Do Box Office: आयुष्मान खुराना और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की कमाई में शनिवार को दमदार उछाल देखने मिला। फिल्म पब्लिक के मन में जगह बनाती नजर आ रही है।

PPAWD Box Office: ‘पति पत्नी और वो दो’ ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन तक इतनी हो गई कुल कमाई

आयुष्मान खुराना की मल्टीस्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ट्रेलर की रिलीज के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी और अब बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू दिखा रही है। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म PPAWD की कमाई में बीते शनिवार को 43.8% की दमदार ग्रोथ दिखाई पड़ी। फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 13 करोड़ 70 लाख रुपये हो चुकी है। पॉजिटिव बज और अफॉर्डिबल टिकटों के चलते रविवार को कमाई का आंकड़ा और ऊपर जाता नजर आ सकता है।

पति पत्नी और वो दो का डे2 कलेक्शन

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो आयुष्मान खुराना के अलावा फिल्म में वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान ने अहम किरदार निभाए हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद अभी तक फिल्म अच्छा कर रही है। डे1 (शुक्रवार) को 'पति पत्नी और वो दो' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं शनिवार (डे2) को यह आंकड़ा 43% बढ़ गया। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 5 करोड़ 75 लाख रुपये का बिजनेस किया। दिलचस्प बात यह है कि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को फिल्म के शोज की संख्या घटा दी गई थी।

घटाए गए शोज पर बढ़ गया बिजनेस

शुक्रवार को जहां पति पत्नी और वो दो के 6,822 शोज चलाए गए थे। वहीं शनिवार को इसके 6,717 शोज रन किए गए थे। फिल्म की शुरुआती दो दिनों की कमाई 9 करोड़ 75 लाख रुपये (भारतीय बॉक्स ऑफिस पर) हो चुकी है। हालांकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अभी तक 13 करोड़ 70 लाख रुपये कमा चुकी है। बता दें कि यह फिल्म साल 2019 में आई मूवी 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2019 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने लीड रोल प्ले किया था और भूमि पेडनेकर व अनन्या पांडे फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आई थीं।

IMDb पर रेटिंग और फिल्म की जर्नी

फिल्म के पार्ट-1 का निर्देशन भी मुदस्सर अजीज ने किया था। फिल्म के पार्ट-1 की IMDb पर रेटिंग 8.4 है और आप इसे घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर एन्जॉय कर सकते हैं। पार्ट-2 की ओटीटी रिलीज के लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। कम लोग जानते हैं कि साल 2019 में आई कार्तिक-भूमि स्टारर यह फिल्म भी दरअसल साल 1978 में आई फिल्म पति 'पत्नी और वो' का सीक्वल थी। इस फिल्म में संजीव कुमार औऱ विद्या सिन्हा ने अहम किरदार निभाए थे। हालांकि IMDb पर इस फिल्म की रेटिंग इसके सीक्वल से कम है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।