पार्थ समथान ऑनलाइन हैरेसमेंट से हुए परेशान, लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, बोले-मुझे पता है इसके पीछे कौन है
टीवी एक्टर पार्थ समथान ने ऑनलाइन हैरेसमेंट से परेशान होकर सोशल मीडिया सेब्रेक लेने का फैसला किया है। एक्टर ने बताया कि वो जानते हैं कि फेक अकाउंट से कौन ये करवा रहा है। फिलहाल वो अपने सीरियल पर ध्यान देंगे।

टीवी एक्टर पार्थ समथान ने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। एक्टर ने हाल में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए जानकारी दी कि कुछ लोग फेक अकाउंट के जरिए उन्हें और उनके परिवार को लेकर बकवास कमेंट कर परेशान कर रहे हैं। पार्थ ने कहा को शायद जानते हैं कि ये कौन करवा रहा है। लेकिन नाम लेने का कोई फायदा नहीं है। इसलिए उन्होंने कुछ समय के लिए खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया है।
ऑनलाइन हैरेसमेंट से परेशान हुए पार्थ
पार्थ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी एक नोट शेयर करते हुए लिखा, मैं हमेशा से शांत और पॉजिटिव इंसान रहा हूं, जो अपने अच्छे चीज़ों पर ध्यान देता है। लेकिन हाल में मैंने देखा कि कुछ लोग फेक अकाउंट खरीदकर मुझे और मेरे परिवार को लेकर घटिया कमेंट कर रहे हैं। ये सब हैरान करने वाला और दुखद है। मैं गुस्से से भरा हुआ हूं। शायद मैं जानता हूं इसके पीछे कौन है। लेकिन किसी का नाम लेने का कोई फायदा नहीं है।'
सोशल मीडिया से लिया ब्रेक
पार्थ ने अगली स्टोरी में हैशटैग डेटोक्स के साथ लिखा, ‘मैंने तय किया है कि मैं सोशल मीडिया से कुछ समय का ब्रेक ले रहा हूं। साइबर क्राइम डिपार्टमेंट के पास शिकायत कर खुद को और ज्यादा ड्रेन नहीं कर सकता। मैं अपनी जिंदगी और अपने किरदार माहिद पर फोकस कर रहा हूं।’
सोशल मीडिया पर नेगेटिव PR
रिपोर्ट के मुताबिक पार्थ और उनके सीरियल ‘सहर होने को है’ को लेकर नेगेटिव कमेंट किए जा रहे थे। सोशल मीडिया पर पार्थ के खिलाफ पोस्ट लिखे जा रहे थे। ये सिलसिला पिछले कुछ समय से चला आ रहा था। पार्थ के फैन की तरफ से जवाब भी दिया गया था। लेकिन इस ऑनलाइन हैरेसमेंट से इतना दुखी हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक ही ले लिया।
सहर होने को है से नहीं ले रहे एग्जिट
वर्क फ्रंट की बात करें तो पार्थ समथान इन दिनों कलर्स टीवी के शो सहर होने को है में माहिद का किरदार निभा रहे हैं। उन्हें काम को पसंद किया जा रहा है। हाल में ये भी खबर सामने आई थी कि पार्थ ये शो छोड़ रहे हैं। लेकिन खुद पार्थ ने कन्फर्म करते हुए बताया कि न तो वो ये शो छोड़ रहे हैं और न ही ये शो बंद हो रहा है। पार्थ और लीड एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी सहर के किरदार में हैं। दोनों की जोड़ी को ऑडियंस पसंद कर रही है। आने वाले एपिसोड में शो में नए ट्विस्ट नजर आ सकते हैं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


