परिणीति चोपड़ा को लगता है इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से डर! जिम में देखकर बढ़ा दी थी ट्रेडमिल की स्पीड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन उन्होंने एक बार एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताया था जिसके सामने आते ही उनके हाथ-पांव फूल जाते हैं और वह बुरी तरह घबरा जाती हैं।

Parineeti Chopra

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक चैट शो पर बताया था कि कटरीना कैफ उनकी आदर्श हैं। एक्ट्रेस ने 'कॉफी विद करण' पर बातचीत के दौरान यह भी बताया कि जब कटरीना पास होती हैं तो वह थोड़ा डर और घबराहट महसूस करती हैं। परिणीति जब आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्ममेकर करण जौहर होस्टेड इस रियलिटी शो का हिस्सा बनी थीं तो उन्होंने बताया कि कैसे एक बार जब अचानक कटरीना कैफ उनके जिम में अचानक पहुंच गईं तो उन्होंने अपनी उस ट्रेडमिल की रफ्तार बढ़ा दी थी, जिस पर वो उस वक्त जॉगिंग कर रही थीं।

जिम में देखकर बढ़ा दी ट्रेडमिल की स्पीड

परिणीति चोपड़ा ने यह यादगार और मजेदार किस्सा सुनाते हुए कहा, "उस दिन जब कटरीना कैफ जब अचानक मेरे जिम पहुंच गईं तो मैंने जल्दी से अपने ट्रेड मिल की स्पीड बढ़ा दी।" एक्ट्रेस ने कहा कि तब कटरीना कैफ झटपट मेरे पास आईं और बोलीं- तुम क्या कर रही हो? कितने मिनट हो गए? और परिणीति चोपड़ा ने जवाब दिया- 20 मिनट। तब कटरीना कैफ ने कहा- 5 मिनट और। यह सुनकर परिणीति चोपड़ा ने कहा- ठीक है, ठीक है। जैसा आप कहो। चमकीला फेम एक्ट्रेस ने कहा- वह मेरी आइडल हैं।

कटरीना कैफ से डरती हैं परिणीति चोपड़ा!

जब करण जौहर ने इस चैट शो पर परिणीति चोपड़ा से पूछा कि क्या उन्हें कटरीना कैफ से डर लगता है? तो जवाब में एक्ट्रेस ने कहा- हां, कभी-कभी। तब करण जौहर ने पूछा- लेकिन क्यों? वह तो बहुत प्यारी हैं। तब परिणीति चोपड़ा के साथ-साथ इस शो का हिस्सा रहे आदित्य रॉय कपूर ने भी जवाब दिया, "कटरीना का सीरियस चेहरा देखकर कोई भी डर सकता है।" मालूम हो कि कटरीना कैफ के साथ अभी तक परिणीति चोपड़ा किसी भी फिल्म में साथ नजर नहीं आई हैं। हालांकि आदित्य रॉय कपूर के साथ वह फिल्म फितूर में नजर आई थीं।

वर्क फ्रंट पर क्या कर रहीं दोनों एक्ट्रेस?

वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी नई रिकॉर्डिंग 'नमामि शमीशम' को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने यह स्तुति खुद अपनी आवाज में रिकॉर्ड की है। इसके पीछे का किस्सा यह है कि परिणीति के पति राघव चड्ढा की दादी यह स्तुति गाया करती थीं, जिस दिन परिणीति को यह पता चला उसके अगले ही दिन वह यह रिकॉर्डिंग करने चली गईं और अपने पति को सरप्राइज दे डाला। राघव चड्ढा ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके फैंस को यह किस्सा सुनाया था। बात कटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की करें तो वह काफी वक्त से पर्दे पर नजर नहीं आई हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।