
सेट के पास फट रहे थे बम, बोले- जाओ वर्ना मार देंगे… परीक्षित साहनी ने बताया श्रीनगर में शूटिंग का अनुभव
संक्षेप: परीक्षित साहनी जब श्रीनगर में गुल गुलशन गुलफाम की शूटिंग कर रहे थे उस वक्त वहां कश्मीरी पंडितों के लिए माहौल बिगड़ना शुरू हो चुका था। उन्होंने बताया कि कैसे श्रीनगर से भागना पड़ा था।
परीक्षित साहनी 3 इडियट्स, सुल्तान, पीके जैसी फिल्मों में यादगार रोल निभा चुके हैं। 1987 में उन्होंने एक टीवी सीरियल में काम किया था, जिसका नाम था गुल गुलशन गुलफाम। यह शो एक कश्मीरी परिवार की जिंदगी पर आधारित था। सीरियल की शूटिंग में काफी दिक्कतें आईं क्योंकि उस वक्त कश्मीर में पंडितों पर अटैक की घटनाएं बढ़ गई थीं। हत्याएं हो रही थीं। अब परीक्षित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उन्हें श्रीनगर छोड़ना पड़ा था।

सेट के पास फट रहे थे बम
ANI से बातचीत में परीक्षित साहनी ने बताया कि गुल गुलशन गुलफाम सीरियल शूट करने में किस तरह की दिक्कतें आई थीं। परीक्षित बोले, 'मुझे याद है जब शूटिंग हो रही थी, झील के उस पर सड़क के उस पार बम फट रहे थे। हमसे कहा जा रहा था कि पैकअप करके जा वर्ना हम आपको मार देंगे। हमें श्रीनगर छोड़ना पड़ा और फिल्म सिटी में श्रीनगर का सेट बनाना पड़ा। यह इतना अच्छी तरह से शूट हुआ और सेट इतना सुंदर बना था कि लोग फर्क नहीं कर पाए।'
कश्मीर में रहने का हुआ फायदा
परीक्षित साहनी कश्मीर में रहे भी हैं इसलिए उन्हें यह किरदार निभाने में ज्यादा दिक्कत नहीं आई। उन्होंने बताया कि वह कश्मीर में बहुत रहे हैं। जो किरदार निभाया उसमें जरा भी एक्टिंग हीं की। कश्मीरी भाषा अच्छी तरह आती थी। शिकारा चलाना आता था। जगह और किरदार से वाकिफ थे तो यह बहुत नैचुरल तरह से हो गया।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




