कपिल शर्मा का शो कॉमेडी फिल्मों के लिए बन रहा खतरा? सुनील ग्रोवर के लिए परेश रावल बोले- टैलेंट का ज्वालामुखी
परेश रावल जिन्होंने अपने करियर में कई कॉमेडी फिल्मों में काम किया है और सबको खूब हंसाया है। उनका कहना है कि कपिल शर्मा का शो आज के समय में कई कॉमेडी मूवीज को टक्कर दे रहा है।

परेश रावल हाल ही में फिल्म भत बंगला में नजर आए हैं। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है और इसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, तब्बू और राजपाल यादव हैं। फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। अब परेश ने हाल ही में बताया कि कैसे आज कल कॉमेडी फिल्मों को टीवी और डिजिकल शोज से टफ कॉम्पटीशन झेलना पड़ रहा है। इतना ही नहीं परेश ने सुनील ग्रोवर की भी तारीफ की और उन्हों टैलेंट का ज्वालामुखी बताया है।
कॉमेडी के लिए काफी मुश्किल समय
परेश ने मनीकंट्रोल से बात करते हुए कहा, ‘ये कॉमेडी के लिए काफी मुश्किल समय है। हर किन कॉम्पटीशन है। कपिल शर्मा शो तो हर कॉमेडी फिल्म के लिए कॉम्पटीशन है। कभी-कभी वो भी ओवर टॉप जाते हैं, लेकिन यह बात मायने नहीं रखती।’
सुनील ग्रोवर को बताया टैलेंट का ज्वालामुखी
एक्टर ने आगे कहा, 'अगर आप कपिल शर्मा शो देखते हैं और सुनील ग्रोवर को देखें कि क्या टैलेंट हैं उनमें। ये सब बहुत बड़े टैलेंटेड हैं। वो तो ज्वालामुखी हैं यार कॉमेडी के। आपको उस कॉमेडी के साथ कॉम्पीट करना है तो आपको सोच बदलनी पड़ेगी नहीं तो नहीं होता है। कॉमेडी लिखना और उसे मेन्टेन करना काफी मुश्किल है। वहां भी जो कॉमेडी लिखी जाती है, उनकी टीम होती है 10-15 लोगों की टीम होती है। हमारे यहां तो एक राइटर को रखने का माल नहीं होता है प्रोड्यूसर के पास तो 15 लोगों को कहां से देगा।'
सुनील ग्रोवर की मिमिक्री की तारीफ
बता दें कि सुनील ग्रोवर तो पिछले कुछ दिनों से अपने मिमिक्री स्टाइल के लिए छाए हुए हैं। उनके कई किरदार हिट रहे हैं जैसे एस एस राजामौली, आमिर खान, सलमान खान और कादर खान। कादर खान के तो उनके मिमिक्री वीडियो को बहुत ज्यादा प्यार मिला। कई ने तो उनके इस एक्ट को शेयर कर उनकी तारीफ की थी सोशल मीडिया पर।
भूत बंगला का कलेक्शन
फिलहाल भूत बंगला की बात करें तो यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म ने 3 दिन में 100 करोड़ की कमाई कर ली है वर्ल्डवाइड।
बता दें कि भूत बंगला पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन उस वक्त धुरंधर 2 धमाकेदार कमाई कर रही थी इसलिए फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन कर भूत बंगला को 17 अप्रैल को रिलीज करने का प्लान बनाया।
परेश की अपकमिंग फिल्में
भूत बंगला के बाद परेश अब हेरा फेरी 3 और वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं। वेलकम टू द जंगल में परेश के साथ अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अनिल कपूर, संजय दत्त, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी हैं।
वहीं हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी लीड रोल में हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


