Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडParesh Rawal Rejected Drishyam 3 With Ajay Devgn Says Role Was Not Suitable Maza Nahi Aaya
परेश रावल ने रिजेक्ट की अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3, बोले- मजा नहीं आया...

परेश रावल ने रिजेक्ट की अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3, बोले- मजा नहीं आया...

संक्षेप:

परेश रावल का कहना है कि उन्हें दृश्यम 3 फिल्म का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। परेश ने फिल्म को रिजेक्ट करने के पीछे की वजह भी बताई है।

Fri, 24 Oct 2025 08:40 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम का तीसरा पार्ट आने वाला है। इस फिल्म के पहले के दोनों पार्ट सुपरहिट थे और अब जब तीसरे पार्ट बनने की खबर आ रही थी तो ऐसा कहा जा रहा था कि परेश रावल भी इसमें नजर आएंगे। हालांकि अब परेश ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है। परेश ने इसके पीछे की वजह भी बताई है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परेश बोले मजा नहीं आया

परेश ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा, ‘हां, मेकर्स ने मुझे अप्रोच किया था, लेकिन मुझे लगा वो किरदार मेरे लिए ठीक नहीं है। मजा नहीं आया।’

परेश ने आगे कहा, ‘स्क्रिप्ट हालांकि अच्छी थी। मैं काफी इम्प्रेस था। लेकिन एक शानदार स्क्रिप्ट होने के बाद भी आपको ऐसा रोल चाहिए जिसको लेकर आप एक्साइटेड हो वरना मजा नहीं आएगा।’

हेरा फेरी 3 को लेकर हुआ था विवाद

बता दें कि इससे पहले परेश फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर चर्चा में आए थे। पहले खबर आई थी कि परेश ने फिल्म छोड़ दी है। कहा तो यह भी गया था कि परेश के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। फैंस भी इस खबर को सुनकर काफी परेशान हो गए थे। सोशल मीडिया पर सभी ने परेश को फिल्म में रखने की रिक्वेस्ट की थी। हालांकि फिर कन्फर्म हुआ कि परेश अब हेरा फेरी 3 करेंगे।

परेश की फिल्में

परेश की फिल्मों की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म थामा में नजर आए हैं जिसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। फिल्म को आदित्य सरपोटदर ने डायरेक्ट किया था।

इसके बाद परेश अब द ताज स्टोरी, भूत बंगला, बद्तमीज गिल, वेलकम टू द जंगल और हेरा फेरी 3 में नजर आएंगे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।