गुजरात क्या बांग्लादेश या पाकिस्तान में है? 72वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स विवाद पर भड़के परेश रावल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गुजरात में हो रहे 72वें 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' समारोह को लेकर चल रहे विवाद पर एक्टर परेश रावल ने रिएक्टर किया है।  

Paresh Rawal
नेशनल फिल्म अवार्ड्स विवाद पर भड़के परेश रावल

72 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' दिल्ली से बाहर आयोजित हो रहा है। जी हां, इस साल 72वां 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' दिल्ली की जगह गुजरात के एकता नगर (केवडिया) में आयोजित होगा। ये अवॉर्ड शो इस बार 22 सितंबर, 2026 को आयोजित किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पहली बार ऐसा होगा जब ये अवॉर्ड शो बाहर आयोजित किया जाएगा। ऐसे में गुजरात में हो रहे 72वें 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' समारोह को लेकर चल रहे विवाद पर एक्टर परेश रावल ने रिएक्टर किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

गुजरात क्या बांग्लादेश या पाकिस्तान में है?

72वें 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' समारोह को लेकर चल रहे विवाद ANI से बात करते हुए परेश रावल ने इस प अपना रिएक्शन दिया। परेशा से पूछा गया कि पहली 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' बार दिल्ली से बाहर हो रहा है गुजरात में इस पर आप क्या कहेंगे। इस सवाल पर परेश रावल ने कहा, 'गुजरात क्या बांग्लादेश या पाकिस्तान में है? ये भी हमारे ही देश का हिस्सा है। गुजरात में ये आयोजन क्यों नहीं होने चाहिए? गुजरात में भी आयोजन होने चाहिए...मैं तो ये कहता हूं कि ऐसे आयोजन हर राज्य में होने चाहिए। इसमें कोई बुरी बात नहीं है...।'

उद्धव ठाकरे और संजय राउतने की आलोचना

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और संजय राउत ने 72वें 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' के गुजरात में आयोजन करने के इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली और राष्ट्रीय पुरस्कारों के महत्व को कम कर रही है। संजय राउत ने इसे राजनीतिक एजेंडा बताते हुए कलाकारों से इस समारोह का बहिष्कार करने तक की अपील की है।

पहली बार कब और कहां शुरू हुआ था 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार'

बता दें कि पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की शुरुआत 1954 में नई दिल्ली (विज्ञान भवन) में हुई थी। उस समय इन्हें 'राज्य फिल्म पुरस्कार' (State Awards) कहा जाता था। पहले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 1953 में रिलीज हुई फिल्मों को सम्मानित किया गया था। वहीं, पहली बार सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मराठी फिल्म 'श्यामची आई' (Shyamchi Aai) को मिला था।

इस बार किसे मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार?

72वें 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' की लिस्ट सामने आ चुकी है। इस बार रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को 'बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर' का अवॉर्ड दिया जाएगा। इस फिल्म में रणदीप की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है। इसके अलावा यामी गौतम स्टारर मूवी 'आर्टिकल 370' को साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिलेगा। वहीं, राजकुमार राव की 'श्रीकांत' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिलेगा। साथ ही साउथ एक्टर ममूटी की 'ब्रह्मयुगम' और कार्तिक आर्यन की मूवी 'चंदू चैंपियन' फिल्म के लिए 'बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल' का पुरस्कार साझा करेंगे। बता दें कि ममूटी को चौथी बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड72वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स विवाद पर भड़के परेश रावल, जानें क्या बोले?