‘OMG 2 मेरा आइडिया था’; परेश रावल का दावा, अक्षय कुमार ने नहीं दिया क्रेडिट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

परेश रावल ने हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि ये फिल्म उनका आइडिया था। परेश रावल का कहना है कि अक्षय कुमार ने उन्हें क्रेडिट नहीं दिया। 

Paresh Rawal and Akshay Kumar

साल 2023 में अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 रिलीज हुई थी। रिलीज से पहले फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन से सर्टिफिकेट के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा था। सीबीएफसी को इस बात से आपत्ति थी कि सेक्स एडुकेशन को धर्म के साथ जोड़कर दिखाना सही नहीं है। सीबीएफसी ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया था। सीबीएफसी की सलाह पर ही अक्षय कुमार के शिव के किरदार को बदलकर शिव के दूत का किरदार दिखाया गया। अब परेश रावल ने इस फिल्म के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म का आइडिया उनका था।

परेश रावल का था ओरिजनल आइडिया

विकी लालवानी से खास बातचीत में परेश रावल ने कहा कि अगर अक्षय कुमार उनके ओरिजनल आइडिया के साथ जाते तो फिल्म को लेकर जो भी विवाद हुआ था वो नहीं होता। फिल्म का ओरिजनल आइडिया था कि फिल्म एक पिता और बेटे के रिश्ते पर होगी, फिल्म में कोई धार्मिक एंगल नहीं होगा।

परेश रावल ने अमित राय के साथ लिख लिया था स्क्रीनप्ले

परेश रावल ने कहा कि ओरिजनल आइडिया उनका था। इस आइडिया को उन्होंने डायरेक्टर अमित राय के साथ शेयर किया था। उन्हीं के साथ परेश रावल ने स्क्रीनप्ले भी लिखा था। परेश रावल ने कहा कि अक्षय कुमार के आने पर प्रोजेक्ट ने नया टर्न ले लिया।

परेश रावल ने बताया कि प्रोजेक्ट की शुरुआत किस तरह हुई थी। उन्होंने कहा- मैंने अमित राय को अप्रोच किया, रोड टू संगम के डायरेक्टर और उनसे पूछा कि क्या वो कोई फिल्म प्लान कर रहे हैं। मैं उन्हें काफी पसंद करता हूं। मैंने उन्हें कहा मेरे पास एक आइडिया है। साथ बैठते हैं और लिखते हैं। मैंने उनसे कहा कि मैं राइटर नहीं हूं लेकिन मैं आइडिया दे सकता हूं और ये बता सकता हूं कि कहां वो गलत जा रहे हैं कि मुझे कुछ हद तक स्क्रीनप्ले समझ आता है।

क्या था फिल्म का ओरिजनल आइडिया?

परेश रावल ने बताया कि कहानी एक लड़के की थी जो मास्टरबेट करते हुए पकड़ा जाता है, और उस घटना का वीडियो वायरल हो जाता है, उस लड़के का जीवन तबाह होने लगता है। उसके पिता खजुराहो मंदिर के टूरिस्ट गाइड होते हैं। अमित ने सुझाव दिया कि उसके पिता को पार्ट टाइम में महाकाल मंदिर के पुजारी के तौर पर भी दिखाया जा सकता है। हमने साथ में स्क्रिप्ट तैयार की, यहां तक सेक्सोलॉजिस्ट प्रकाश कोठारी को भी इस प्रोसेस में शामिल कर लिया था। हमारी उनसे कई बार मुलाकात हुई, क्योंकि हम इस फिल्म को एडुकेशन के लिए बनाना चाहते थे। हम प्रोसेस में काफी ज्यादा घुस चुके थे।

परेश रावल ने कहा कि ये फिल्म फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और धर्मा प्रोडक्शन्स के सोमन मिश्रा को सुनाया गया था। हालांकि, सोमेन मिश्रा ने साफ कहा कि ये फिल्म नहीं चलेगी। एक्टर ने आगे कहा फिल्म की ओरिजनल कॉपी बहुत ज्यादा अलग थी। उन्होंने कहा- हमारा मेन आइडिया था कि एक बाइकर पिता को गाइड करेगा, भगवान नहीं। पहली ओएमजी ने भगवान आते हैं क्योंकि भगवान के खिलाफ केस होता है। लेकिन ये फिल्म एक पिता की अपने बच्चे को न्याय दिलाने की लड़ाई थी। इसे भगवान से जोड़कर दिखाने की जरूरत नहीं थी।

जब अक्षय कुमार ने प्रोजेक्ट में दिखाई दिलचस्पी

परेश ने आरोप लगाया कि प्रोजेक्ट की कहानी तब बदली जब अक्षय कुमार ने उसमें दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने कहा- मुझे ये बताया गया था कि हम अब भी चीजों को समझ रहे हैं। हमारी विपुल शाह के साथ मीटिंग भी हुई थी। उन्होंने भी अक्षय कुमार के बारे में पूछा, मैंने कहा अगर मुझे उनके साथ फिल्म बनानी होती, तो मैं उन्हें सीधे अप्रोच कर लेगा। अक्षय और मैं ओएमजी में पार्टनर थीं। परेश रावल ने बताया कि कुछ दिन बात अमित राय का उनके पास फोन आया और उन्होंने कहा कि अक्षय फिल्म करना चाहते हैं। समस्या ये थी कि अमित ने अस्थायी रूप से ‘OMG 2’ लिखी थी क्योंकि जॉनर एक जैसा था।

परेश रावल ने कहा कि अमित से उन्होंने कहा कि वो इस प्रोजेक्ट में आगे नहीं जाना चाहेंगे। जवाब मिला- लेकिन वो फिल्म बनाना चाहते हैं। उन लोगों ने स्क्रिप्ट ले ली है। मैं अमित से लड़ नहीं पाया क्योंकि वो मेरा दोस्त है। मैंने उन लोगों को कई बार कहा कि इसे फ्रेंचाइजी मत बनाओ क्योंकि वो फ्रेंचाइजी नहीं है, लेकिन उन लोगों ने फिर भी वही किया।

नहीं दिया गया क्रेडिट

उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार ने परेश रावल को फिल्म में काम करने के लिए मनाने की भी कोशिश की थी, लेकिन वो नहीं माने। उन्होंने इस बात पर निराशा भी जताई कि कॉन्सेप्ट में उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड‘OMG 2 मेरा आइडिया था’; परेश रावल का दावा, अक्षय कुमार ने नहीं दिया क्रेडिट