Box Office: 'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स' की रिलीज के बाद क्या रहा 'परम सुंदरी' का हाल, शुक्रवार को हुई इतनी कमाई
'परम सुंदरी' के सामने अब टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' और मिथुन चक्रवर्ती की 'द बंगाल फाइल्स' खड़ी है। ये दोनों ही फिल्में आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। 50 करोड़ की लागत में बनी 'परम सुंदरी' को IMDb पर 7.1 रेटिंग मिली है।

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' लंबे इंतजार के बाद 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को जितनी बेसब्री से इंतजार था, इसने बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखाया। फिल्म में पहली बार फ्रेश जोड़ी यानी सिद्धार्थ और जाह्नवी को ऑन स्क्रीन काफी पसंद किया गया। 'परम सुंदरी' को रिलीज हुए आज आठ दिन हो गए हैं। ऐसे में फिल्म के शुक्रवार के दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं अब तक इसने कितना कलेक्शन कर लिया?
'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स' के रिलीज के बाद का हाल
तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के ठीक-ठाक रिव्यू मिले हैं। फिल्म में दोनों की एक्टिंग को पसंद किया गया। ऐसे में अब 'परम सुंदरी' के सामने टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' और मिथुन चक्रवर्ती की 'द बंगाल फाइल्स' खड़ी है। ये दोनों ही फिल्में आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। अब बात करते हैं 'परम सुंदरी' की तो करीब 50 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म को IMDb पर 7.1 रेटिंग मिली है। वहीं, अब इसके शुक्रवार के शुरुआती आंकड़े आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'परम सुंदरी' ने 8वें दिन खबर लिखते तक 1.72 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का कुल कलेक्शन 41.47 करोड़ रुपये हो गया है।
डे वाइज देखें 'परम सुंदरी' का कलेक्शन
डे 1- 7.25 करोड़ रुपये
डे 2- 9.25 करोड़ रुपये
डे 3- 10.25 करोड़ रुपये
डे 4- 3.25 करोड़ रुपये
डे 5- 4.25 करोड़ रुपये
डे 6- 2.85 करोड़ रुपये
डे 7- 2.65 करोड़ रुपये
डे 8- 1.72 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 41.47 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


