Param Sundari Box Office Day 7: एक हफ्ते में ही खत्म हुआ 'परम सुंदरी' का खेल, बजट निकाल पाने में छूटेंगे पसीने
तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के ठीक-ठाक रिव्यू मिले हैं। फिल्म में दोनों की एक्टिंग को पसंद किया गया।

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' लंबे इंतजार के बाद 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म की रिलीज डेट में कई बार बदलाव हुआ। 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ और जाह्नवी की जोड़ी पहली बार ऑन स्क्रीन काफी पसंद की जा रही है। इस फिल्म की कहानी भले ही दर्शकों को काफी पसंद आई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये कमाल नहीं दिखा पा रही है। 'परम सुंदरी' को रिलीज हुए आज सात दिन हो गए हैं। ऐसे में फिल्म के गुरुवार के दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं अब तक इसने कितना कलेक्शन कर लिया?
पहले हफ्ते ही पस्त पड़ी 'परम सुंदरी'
तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के ठीक-ठाक रिव्यू मिले हैं। फिल्म में दोनों की एक्टिंग को पसंद किया गया। मूवी की कहानी की बात करें तो यह कहानी परम नाम के एक लड़के की जो अपनी खुद की डेटिंग ऐप लॉन्च करना चाहता है और सुंदरी नाम की लड़की की, जिस पर उसका दिल आ जाता है। करीब 50 करोड़ की लागत में बनी 'परम सुंदरी' को IMDb पर 7.1 रेटिंग मिली है। वहीं, अब इसके गुरुवार के शुरुआती आंकड़े आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'परम सुंदरी' ने 7वें दिन खबर लिखते तक 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का कुल कलेक्शन 39.85 करोड़ रुपये हो गया है।
डे वाइज देखें 'परम सुंदरी' का कलेक्शन
डे 1- 7.25 करोड़ रुपये
डे 2- 9.25 करोड़ रुपये
डे 3- 10.25 करोड़ रुपये
डे 4- 3.25 करोड़ रुपये
डे 5- 4.25 करोड़ रुपये
डे 6- 2.85 करोड़ रुपये
डे 7- 2.75 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 39.85 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



