पंकज त्रिपाठी ने बताया क्यों लेना चाहते हैं एक्टिंग से ब्रेक, बोले- ईएमआई और सर्वाइवल…
पंकज त्रिपाठी अब जबरदस्ती की फिल्में नहीं करना चाहते। उनका कहना है कि वह काम से ब्रेक ले रहे हैं क्योंकि एक सा काम करके थक चुके हैं। वह अपनी बेटी के साथ थिएटर कर रहे हैं और इस बात पर काफी इमोशनल भी हैं।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ब्रेक लेने वाले लोगों में अब नया नाम पंकज त्रिपाठी का है। अब एक रीसेंट इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह एक सा काम करके थक चुके हैं। पंकज की बेटी अब एनएसडी में हैं। उन्होंने वो दिन याद किए जब वह वहां हुआ करते थे। उन्होंने बताया कि लोग अब उनसे अब उनकी बेटी की परफॉर्मेंस देखने के लिए लोग उनसे टिकट मांगते हैं। वह इस बात के लिए एक्साइटेड हैं।
पंकज एक्साइटमेंट के लिए करना चाहते हैं काम
पंकज वरायटी इंडिया से बात कर रहे थे। अपने प्रोजेक्ट्स पर बोले, 'मैं बैक-टु-बैक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा था। बोरियत और थकान लगने लगी थी। मुझे अपने काम में मजा नहीं आ रहा था। एक ब्रेक की बहुत जरूरत थी। मैं अब बहुत सिलेक्टिव हो गया हूं। मैं अपना घर तब ही छोड़ता हूं जब काम एक्साइटिंग हो। मैं हर वो प्रोजेक्ट नहीं करना चाहता जो मुझे मिलता जा रहा है। मैं जिंदगी के उस फेज में हूं जहां मैं सिर्फ एक्साइटमेंट और एक कलाकार के सैटिस्फैक्शन के लिए काम करता हूं। मैं EMI और सर्वाइवल के लिए नहीं कर सकता। मैं करता रहूंगा और देखूंगा कि लंबे समय तक ये मेरे लिए काम करेगा या नहीं।
याद आए एनएसडी के दिन
पंकज त्रिपाठी ने अपने एनएसडी के दिन याद किए। उन्होंने कहा कि कितनी विडंबना है कि अब उनकी बेटी उसी स्टेज पर परफॉर्म कर रही है और उनके पास टिकट के लिए कॉल आते हैं। वहीं से कभी पंकज त्रिपाठी ने अपनी जर्नी शुरू की थी।
पंकज की वेब सीरीज का इंतजार
पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज मिर्जापुर का उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी इसकी स्ट्रीमिंग डेट 4 सितंबर 2026 बताई जा रही है। सीरीज में उन्होंने कालीन भैया का रोल किया है। उन्होंने 12 साल बाद थिएटर पर वापसी की है। वह म्यूजिकल कॉमेडी लाइलाज में छोटे से रोल में हैं।
बेटी के साथ है शो
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि लाइलाज उनके दिल के काफी करीब है। उनकी वाइफ मृदुला इसकी प्रोड्यूसर हैं। इसमें उनकी बेटी भी। पंकज ने कहा था कि बेटी आशी को उस स्टेज पर देखना उनकी जिंदगी का इमोशनल अनुभव रहा।
कब और कहां देख सकते हैं शो
इस म्यूजिकल कॉमेडी को फैज मोहम्मद खान ने डायरेक्ट किया है। इसे 8 फरवरी से रंगशारदा मुंबई में देखा जा सकता है। यह प्ले म्यूजिक, ह्यूमर और इमोशनल स्टोरी टेलिंग है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


