अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर पंकज त्रिपाठी बोले- हम आर्टिस्ट हैं, फैक्ट्री प्रोडक्ट्स…
अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले पर कई सेलेब्स ने उन्हें इस फैसले को वापस लेने को कहा, लेकिन पंकज त्रिपाठी ने उनका सपोर्ट किया है।

अरिजीत सिंह ने पिछले महीने प्लेबैक सिंगिंग क्विट करने की अनाउंसमेंट कर सबको हैरान कर दिया। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी अरिजीत की अनाउंसमेंट के बाद इमोशनल हो गए। अब पंकज त्रिपाठी ने अरिजीत के क्विट पर अपना रिएक्शन दिया है। पंकज ने कहा कि हम आर्टिस्ट हैं प्रोडक्ट्स नहीं।
अरिजीत के ब्रेक पर क्या बोले पंकज
पंकज ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, 'आपको खुद को रीइन्वेंट करने के लिए ब्रेक लेना पड़ता है। ब्रेक लेते रहना चाहिए और थोड़ा स्लो डाउन होना चाहिए क्योंकि एक आर्टिस्ट की जॉब काफी डिमांडिंग होती है। एक आर्टिस्ट तभी कुछ नया कर सकता है। हम कोई फैक्ट्री प्रोडक्ट नहीं हैं।’
हम आर्टिस्ट हैं प्रोडक्ट्स नहीं
पंकज ने आगे कहा, ‘हम माचिस कि वो 1000 कॉपी नहीं हैं जो हर दिन बनती हैं। हम आर्टिस्ट हैं ना कि प्रोडक्ट्स। बहुत भाग दौड़ है। हर एक्टर का स्ट्रगल होता है और वह एक जगह पर पहुंचने के लिए काफी सैक्रिफाइज करता है। आपको सेट पर जाने के लिए एक्साइटमेंट होनी चाहिए और जो मोटिवेशन होता है एक्साइटमेंट का वो बदलते रहना चाहिए बार-बार।’
अरिजीत के ब्रेक की अनाउंसमेंट
बता दें कि अरिजीत ने पोस्ट किया था, ‘हैल्लो, हैप्पी न्यूज ईयर सबको। मैं सबको थैंक्यू कहना ताहूंगा जो आज तक मुझे प्यार दिया। मैं अब खुशी के साथ अनाउंस करना चाहता हूं कि मैं अब कोई नया असाइमेंट्स नहीं लूंगा बतौर प्लेबैक वोकलिस्ट। ये काफी अच्छी जर्नी रही है।’
पंकज की प्रोफेशनल लाइफ
पंकज की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो लास्ट वह मेट्रो इन दिनों में नजर आए थे। इस फिल्म को अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिला था। अब वह पारिवारिक मनोरंजन में नजर आने वाले हैं। इसमें पंकज के साथ अदिति राव हैदरी लीड रोल में हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


