Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPankaj Dheer Son Nikitin Dheer Instagram Post Before Father Death Viral
पंकज धीर के निधन से पहले बेटे ने किया था पोस्ट- जो भी जाने वाला है उसे...

पंकज धीर के निधन से पहले बेटे ने किया था पोस्ट- जो भी जाने वाला है उसे...

संक्षेप: महाभारत शो फेम कर्ण यानी पंकज धीर का निधन हो गया है। पंकज के निधन के बाद उनके बेटे निकितिन धीर का इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में जो लिखा है उसे पढ़कर सब हैरान हो रहे हैं।

Wed, 15 Oct 2025 04:16 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पंकज धीर जिन्होंने बी आर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का किरदार निभाया था, उनका निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। पंकज के निधन के बाद उनके बेटे निकितिन धीर का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। दरअसल, निकितिन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें मूव ऑन को लेकर एक बात लिखी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या था निकितिन का पोस्ट

पोस्ट पर लिखा था, 'जो भी आने वाला है, आने दो। जो भी रहने वाला है, उसे रहने दो। जो भी जाने वाला है, उसे जाने दो। एक शिव भक्त होने के नाते शिवरप्रणाम बोले और मूव ऑन करो। वह ध्यान रखेंगे।' हालांकि इस पोस्ट के ही नीचे लिखा था कि काफी मुश्किल है ऐसा करना।

पंकज धीर अपने पीछे पत्नी अनीता, बेटे निकितिन, बहू क्रतिका सेंगर और पोती को छोड़कर चले गए।

निकितिन धीर पोस्ट

प्रोफेशनल लाइफ

पंकज की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी दूरदर्शन शो महाभारत से मिली थी। शो के बारे में एक बार साल 2016 में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए पंकज ने कहा था, हमारे पास कोई वैनिटी वैन नहीं थी और ना ही मेकअप रूम। हम टेंट में रहते थे। 40 लोगों के लिए एक टॉयलेट होता था। हमारा कोई पर्सनल मेकअप मैन नहीं था। हमें काफी भारी मेटल कॉस्ट्यूम पहनना होता था वो भी गर्मी में जिससे हम काफी अनकम्फर्टेबल रहते थे।

पंकज ने यह भी बताया था कि एक सीन के दौरान उनका रथ बेकाबू हो गया था। उन्होंने बताया था, ‘घोड़ा बेकाबू हो गया था। मुझे फिर रथ से कूदना पड़ा था नहीं तो मैं मर जाता। वहीं एक लड़ाई वाले सीन के दौरान एक तीर उनकी आंख के पास लग जाता है। उन्हें फिर सर्जरी भी करानी पड़ती थी।’

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।