
पंकज धीर के निधन से टूटी पत्नी, बेटे निकितिन ने संभाला; इमोशनल वीडियो हुआ वायरल
संक्षेप: पंकज धीर के निधन से उनका परिवार बुरी तरह टूट गया है। पंकज जिन्होंने इतने सालों से इंडस्ट्री में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से अपना दिल जीता है, आज वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं।
महाभारत फेम पंकज धीर का निधन हो गया है। पंकज के निधन से पूरी इंडस्ट्री हैरान है। कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उन्होंने 68 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है जो काफी इमोशनल कर देने वाला है। वीडियो में पंकज की पत्नी काफी इमोशनल दिख रही हैं और ऐसे में उनके बेटे निकितिन धीर उन्हें संभाल रहे हैं।

क्या है वीडियो में
वीडियो में दिख रहा है कि निकितिन की मां अनीता ने उन्हें हग किया हुआ है। वहीं निकितिन उन्हें संभाल रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज को कुछ महीनों पहले कैंसर हुआ था। इस वजह से उनकी सर्जरी भी हुई थी, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया।
अशोक ने दी जानकारी
पंकज के दोस्त और प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, ‘कैंसर की वजह से सुबह उनकी मौत हो गई है। वह पिछले कुछ महीनों से उनके अस्पताल के कई चक्कर लग रहे थे।’
दोस्त ने बताया ठीक होने लगे थे
एक्टर अमित बहल ने वहीं एएनआई से बात करते हुए कहा, 'वह 3 साल से बीमार थे, लेकिन अब ठीक होने लगे थे। वह काम पर भी वापस आ गए थे। मैंने उनसे लगभग 4 महीने पहले बात की थी और वह ठीक लग रहे थे। लेकिन ये काफी शॉकिंग है हमारे लिए।'

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




