पलाश मुच्छल पहुंचे मंदिर, स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोपों के बीच बोले- जहां सिर झुका वहां…

May 07, 2026 11:52 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

पलाश मुच्छल पिछले कुछ समय से नेगेटिव वजह से काफी चर्चा में हैं। पलाश अब खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी मंदिर पहुंचे। यहां की फोटोज शेयर कर पलाश ने अपने दिल की बात लिखी है।

पलाश मुच्छल पहुंचे मंदिर, स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोपों के बीच बोले- जहां सिर झुका वहां…

स्मृति मंधाना से शादी टूटने के बाद पलाश मुच्छल नेगेटिव वजह से काफी चर्चा में हैं। पलाश के खिलाफ स्मृति के बचपन के दोस्त विज्ञान माने ने चीटिंग के आरोप लगाए हैं। इन सब विवाद के बीच पलाश खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी मंदिर पहुंचे। भगवान का आशीर्वाद लेते हुए पलाश ने एक मैसेज भी लिखा है।

जहां सिर झुका, वहां सुकुन मिला

पलाश ने मंदिर से अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं और लिखा, ‘जहां सिर झुका, वहां सुकुन मिला।’ हालांकि कॉन्ट्रोवर्सी से बचने के लिए पलाश ने अपना कमेंट सेक्शन बंद किया हुआ है।

बता दें कि पलाश पर स्मृति के दोस्त ने चीटिंग और फिल्म प्रोजेक्ट से रिलेटेड डीलिंग के दौरान जाति आधारित अपमानजनक कमेंट किया था।

पलाश पर लगाए ये आरोप

शिकायत के मुताबिक पलाश पर 25 लाख रुपये लेने का आरोप है फिल्म इन्वेस्टमेंट के लिए, लेकिन ना फिल्म बनाई और ना पैसे दिए। इतना ही नहीं उन्होंने फिर स्मृति के दोस्त पर जात को लेकर गलत कमेंट भी किया। पुलिस फिलहाल इस केस पर जांच कर रही है।

शिकायतकर्ता ने स्टेटमेंट में कहा, ‘22 नवंबर 2-25 को जब वह सांगली में थे। मैं अपने दोस्तों के साथ वहां उनसे मिलने गया। इस दौरान हमें एहसास हुआ कि वह हमें धोखा दे रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने फिर जात को लेकर गलत दावे किए जिसे मैंने अपने एफआईआर में बताया है क्योंकि उन्हें पब्लिकली नहीं कहा जा सकता।’

पलाश और स्मृति की शादी टूटी

पलाश और स्मृति पिछले साल शादी करने वाले थे नवंबर में। सारे शादी के फंक्शन हो गए और बस शादी ही रहती थी। लेकिन शादी से कुछ घंटे पहले ही खबर आई कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस वजह से दोनों की शादी पोस्टपोन हो गई। हालांकि तभी फिर पलाश के स्मृति पर चीटिंग के दावे आने लगे।

जब आरोपों पर बोले थे पलाश

पलाश ने फिर सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘मैंने अपनी पर्सनल लाइफ से एक स्टेप बैक लेने का फैसला किया है और लाइफ में मूव ऑन करने का फैसला किया है। मेरे लिए काफी मुश्किल है यह देखना कि लोग मुझपर ये आरोप लगा रहे हैं। यह मेरी लाइफ का सबसे मुश्किल समय है और मैं इसे अपने विश्वास के साथ लड़ना चाहूंगा। हमारे शब्द कभी-कभी किसी को चोट दे सकते हैं।’

खैर स्मृति फिलहाल अपने काम पर ही फोकस कर रही हैं। वह क्रिकेट और अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। इसी के साथ परिवार के साथ टाइम स्पेंड करना पसंद करती हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।