
पलाश मुच्छल ने 40 लाख फ्रॉड आरोप पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ये सब बकवास और गलत है
पलाश मुच्छल हाल ही में तब चर्चा में आए जब उनके खिलाफ 40 लाख का फ्रॉड केस दर्ज हुआ। पलाश ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और अपनी बात रखी है।
स्मृति मंधाना के साथ शादी टूटने के बाद पलाश मुच्छल नेगेटिव वजह से काफी चर्चा में हैं। अब हाल ही में पलाश पर 40 लाख के फ्रॉड का आरोप लगाया गया था। इस खबर के वायरल होने के बाद पलाश ने अब इस पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने खुद को बेकसूर बताया है।
क्या बोले पलाश
पलाश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों पर मैं कहना चाहूंगा कि ये सब बकवास है और गलत है। मेरी इमेज खराब करने के लिए मुझपर ये आरोप लगाए गए हैं। मेरे वकील इस मैटर को देख रहे हैं और अब पूरे लीगल तरीके से इसे हैंडल किया जाएगा।’
किसने और क्या आरोप लगाया था
बता दें कि पलाश के खिलाफ सांगली में 40 लाख रुपये की फाइनेंशियली धोखाधड़ी करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, विज्ञान माने ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी।
पलाश ने पैसे करवाए थे इन्वेस्ट
विज्ञान का दावा है कि वह पलाश से स्मृति के पिता के जरिए मिले थे। मीटिंग के दौरान पलाश ने विज्ञान को उनकी अपकमिंग फिल्म नजरिया में इन्वेस्ट करने की सलाह दी। उन्होंने कहा था कि फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद विज्ञान को 12 लाख का प्रॉफिट होगा। शिकायत में यह भी दावा किया है कि पलाश ने विज्ञान को फिल्म में रोल के लिए भी ऑफर किया था।
दोनों इसके बाद 2 बार मिले। विज्ञान ने टोटल 40 लाख रुपये इन्वेस्ट किए हैं प्रोजेक्ट पर। काफी इंतजार के बाद भी ना फिल्म पूरी हुई ना उन्हें कुछ पैसा मिला। वहीं पलाश ने उनका नंबर भी ब्लॉक कर दिया था जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई है।
स्मृति-पलाश की शादी टूटी
बता दें कि स्मृति मंधाना और पलाश की शादी नवंबर में होने वाली थी, लेकिन शादी से एक दिन पहले पोस्टपोन हो गई। स्मृति के पिता पहले अस्पताल में भर्ती हुए, उसके बाद पलाश भी अस्पताल में भर्ती हो गए थे। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी तोड़ने की अनाउंसमेंट की। शादी टूटने की खबर से सभी काफी हैरान हुए। पलाश पर तो चीटिंग के भी कई आरोप लगे, लेकिन पलाश ने उन खबरों को गलत बताया है।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




