Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPalash Muchhal Mother Drops Update On Wedding With Smriti Mandhana Dono Takleef Mein Hai
स्मृति मंधाना संग शादी पर पलाश मुच्छल की मां बोलीं- दोनों तकलीफ में हैं और...

स्मृति मंधाना संग शादी पर पलाश मुच्छल की मां बोलीं- दोनों तकलीफ में हैं और...

संक्षेप:

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी अचानक कैंसल हो गई है। स्मृति के पिता और फिर पलाश अस्पताल में भर्ती हो गए थे। हालांकि अब दोनों डिस्चार्ज हो गए हैं।

Nov 28, 2025 05:05 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी के चर्चे हर तरफ हैं। शादी होने से ठीक एक दिन पहले स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया। इसके चलते स्मृति और पलाश की शादी को भी टाल दिया गया। इसके बाद पलाश मुच्छल की भी तबीयत खराब हुई और अस्पताल में भर्ती करवाए गए। हालांकि, अभी तक शादी की नई डेट का अनाउंसमेंट नहीं हुआ है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या बोलीं पलाश की मां

इस बीच सोशल मीडिया साइट्स पर दोनों को लेकर तरह-तरह की अटकलें भी लग रही हैं, लेकिन किसी भी अटकलों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पलाश की मां ने शादी को लेकर अपडेट दिया है। पलाश की मां अमिता मुच्छल ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'स्मृति और पलाश दोनों तकलीफ में हैं। पलाश का सपना था कि अपनी दुल्हन के साथ घर आना। मैंने भी स्पेशल वेलकम की तैयारी की थी...सब सही होगा, शादी बहुत जल्दी होगी।'

पलक ने पहले किया था पोस्ट

कुछ दिन पहले पलाश की बहन पलक मुच्छल ने बयान जारी करके कहा था कि स्मृति के पिता की खराब तबीयत की वजह से दोनों की शादी रोक दी गई है। आप सभी से रिक्वेस्ट है कि इस सेंसिटिव समय में परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।

बता दें कि शादी के पोस्टपोन होने के बाद स्मृति ने शादी से जुड़े सभी पोस्ट सोशल मीडिया से डिलीट कर दिए थे जिसके बाद से कई अफवाह आने लगी थी। हालांकि पलाश की मां ने स्टेटमेंट जारी कर इन सभी अफवाह को गलत बताया था।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।