Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPalak Muchhal breaks silence on postponed Smriti Mandhana Palash Muchhal wedding
पलक मुच्छल ने तोड़ी चुप्पी, भाई पलाश और स्मृति मंधाना की शादी के पोस्टपोन होने पर बोलीं…

पलक मुच्छल ने तोड़ी चुप्पी, भाई पलाश और स्मृति मंधाना की शादी के पोस्टपोन होने पर बोलीं…

संक्षेप:

म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी पोस्टपोन होने पर अब सिंगर पलक मुच्छल ने बयान दिया है। उन्होंने कम शब्दों में बहुत कुछ कह दिया।

Dec 04, 2025 08:43 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सिंगर पलक मुच्छल ने अपने भाई पलाश मुच्छल और इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी पर बात की है। उन्होंने ये नहीं बताया कि दोनों की शादी कब होगी, लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि दोनों परिवारों ने मुश्किल समय देखा है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि वे इस वक्त ट्रोलिंग का सामना कैसे कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पलक ने क्या कहा?

पलक ने फिल्मफेयर को दिए बयान में कहा, “मुझे लगता है कि परिवारों ने बहुत मुश्किल समय देखा है। जैसा कि आपने अभी कहा, मैं बस यह दोहराना चाहूंगी कि हम इस समय पॉजिटिविटी पर विश्वास करना चाहेंगे। हम जितना हो सके पॉजिटिविटी फैलाना चाहेंगे। हम मजबूत रहने की कोशिश कर रहे हैं।”

प्रेमानंद महाराज से मिले पलाश मुच्छल

शादी टलने और सोशल मीडिया पर बेवफा का टाइटल मिलने के बाद पलाश मुच्छल वृंदावन गए थे। वहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। वहीं अब आध्यात्मिक गुरु से उनकी मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

पलाश और स्मृति की शादी के दौरान क्या-क्या हुआ

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले थे। कपल और उनके परिवार ने शादी से पहले की रस्मों में हिस्सा लिया था और साथ में डांस भी किया था। हालांकि, शादी वोल दिन स्मृति के पिता बीमार पड़ गए और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसके तुरंत बाद, पलाश को भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

पलाश को क्यों मिला बेवफा का टाइटल?

स्मृति ने पिता के अस्पताल में भर्ती होने के बाद सोशल मीडिया से अपनी शादी से जुड़े सभी पोस्ट डिलीट कर दिए। सिर्फ उन्होंने ने ही नहीं, इंडियन क्रिकेट टीम के सदस्यों ने भी अपने पोस्ट डिलीट कर दिए। ऐसे में सोशल मीडिया पर यह दावा किया जाने लगा कि म्यूजिक कंपोजर ने स्मृति को धोखा दिया है। हालांकि, इस पर अभी तक स्मृति या पलाश में से किसी ने भी रिएक्ट नहीं किया है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।