
पलाश मुच्छल ने तोड़ी चुप्पी, लिखा- मेरे लिए यह समय बेहद कठिन रहा है क्योंकि मैंने लोगों को…
स्मृति मंधाना के साथ-साथ पलाश मुच्छल ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को अपडेट दिया है। उन्होंने साफ कहा कि उनकी और स्मृति की शादी टूट गई है और वो लाइफ में आगे बढ़नी की कोशिश कर रहे हैं।
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना से रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मैंने अपनी लाइफ में आगे बढ़ने और अपने पर्सनल रिलेशनशिप से पीछे हटने का फैसला लिया है। मेरे लिए यह समय बेहद कठिन रहा है क्योंकि मैंने लोगों को बिना वजह और बिना आधार की अफवाहों पर इतनी आसानी से प्रतिक्रिया देते हुए देखा है। उन बातों पर जो मेरे लिए बेहद पर्सनल और प्योर रही हैं।’
‘मैं इसे गरिमा के साथ संभालूंगा’
पलाश ने आगे लिखा, 'ये मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर है। मैं इसे गरिमा के साथ संभालूंगा और मुझे उम्मीद है कि हम एक समाज के रूप में किसी के बारे में निर्णय लेने से पहले सोचें खासकर तब जब बातें अफवाह हों और अज्ञात सोर्स पर आधारित हों क्योंकि हमारे शब्द कई बार ऐसे घाव दे जाते हैं जिन्हें हम समझ भी नहीं पाते। इन सबके बीच, दुनिया में कई लोग इससे कहीं बड़े संकटों का सामना कर रहे हैं।
‘झूठ फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई’
पलाश ने ये भी कहा कि फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ उनकी टीम एक्शन लेगी। उन्होंने आगे लिखा, ‘मेरी टीम उन लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी जो झूठ और मुझे बदनाम करने वाली बातें फैला रहे हैं। इस कठिन समय में जिन्होंने भी मेरे प्रति दया और समर्थन दिखाया है, उनका मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं।’
यहां देखिए पोस्ट


लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




