इस एक्टर के लिए पाकिस्तानी सैनिकों ने बॉर्डर पार भिजवाई थी गर्म जलेबी-मिठाई, इंडियन कमांडर ने चाय से किया स्वागत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हिंदी फिल्मों के इस एक्टर-डायरेक्टर के लिए पाकिस्तान में भी दीवानगी थी। ऐसे ही एक बार पाकिस्तानी सैनिक ने अपने इस चहेते स्टार के लिए सरहद पार से जलेबी और मिठाई आई थीं। पाकिस्तान के सैनिकों में अपने लिए इस प्यार को देखकर एक्टर भावुक हो गए थे।

इस एक्टर के लिए पाकिस्तानी सैनिकों ने बॉर्डर पार भिजवाई थी गर्म जलेबी-मिठाई, इंडियन कमांडर ने चाय से किया स्वागत

हिंदी फिल्मों के लिए दीवानगी दुनियाभर में देखी गई है। पाकिस्तान में भी फिल्मों और कलाकारों को पसंद किया जाता रहा है। एक दौर ऐसा भी था जब हिंदी फिल्मों के एक्टर्स के लिए पाकिस्तान के सैनिकों में भी क्रेज था। 70 के दशक का एक ऐसा ही किस्सा है जब इस फिल्म स्टार की एक झलक के लिए पाकिस्तान के सैनिकों में दीवानगी देखी गई थी। यहां तक कि इन सैनिकों ने अपने मुल्क में पैदा हुए इस एक्टर के लिए ग्राम जलेबी सरहद पार भिजवा दी थी। ये अत्कोर कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के पेशावर में पैदा हुए राज कपूर थे।

कश्मीर गए थे राज कपूर

साल 1973 में राज कपूर के डायरेक्शन में एक फिल्म रिलीज हुई थी बॉबी। इस फिल्म से एक्टर-डायरेक्टर ने अपने बेटे ऋषि कपूर को लॉन्च किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक मजेदार किस्सा है। फिल्म की शूटिंग के लिए राज कपूर अपनी यूनिट के साथ कश्मीर में मौजूद थे। एक दिन राज कपूर ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बैरिकेड्स पार करते हुए बंकर में की ओर गए और भारतीय सैनिकों से मुलाकात की। इस दौरान राज कपूर ने कमांडर से मिलने की इच्छा जताई। जब ये बात तैनात कमांडर को पता चली तो उन्होंने राज कपूर का ग्रैंड वेलकम किया।

Raj Kapoor

पाकिस्तान से आई जलेबी

कमांडर ने राज कपूर को अपनी जीप में बैठाया और भारत-पाकिस्तान की बॉर्डर के पास ले गए। सरहद पर मौजूद सैनिकों ने देश के सबसे बड़े कलाकार का स्वागत चाय और पकौड़े से किया। इसी दौरान सरहद पार सैनिको को रेडियो/वायरललेस के जरिए पता चला कि दूसरी तरफ भारतीय बॉर्डर पर राज कपूर आए हुए हैं। कुछ ही समय में सरहद पार पाकिस्तानी बॉर्डर पर कई गाड़ियां पहुंची। उस समय पाकिस्तान में भी राज कपूर का जबरदस्त क्रेज था। पाकिस्तान के सैनिकों ने राज कपूर के लिए गर्म जलेबियां और मिठाइयां लेकर पहुंचे। पाकिस्तान से मिले इस प्यार को देखकर राज कपूर भावुक हो गए।

पाकिस्तान से थे राज कपूर

राज कपूर पाकिस्तान में पैदा हुए थे। उनके पूर्वज पाकिस्तान के पेशावर के रहने वाले थे। बंटवारे से पहले ही राज कपूर भारत आ गए थे। उनके पिता पृथ्वीराज कपूर ने हिंदी फिल्मों में काम किया। उनके चाचा त्रिलोक कपूर भो फिल्मों में एक्टिव थे। राज कपूर ने भी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने एक्टिंग के साथ डायरेक्शन और एडिटिंग में खास योगदान दिया। उनके डायरेक्शन में बनी फिल्मों और उनके म्यूजिक ने ऑडियंस के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।