
धर्मेंद्र के निधन पर इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने दी श्रद्धांजलि, बोली- सिनेमा ने दिल की धड़कन खो दी
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री उदास है। कलाकार अपने हीरो को याद कर रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने भी धर्मेंद्र के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। 24 नवंबर की सुबह उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। 89 साल के धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे, लेकिन उनके अचानक चले जाने से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है। हिंदी सिनेमा को रोमांस, एक्शन और देसी मिज़ाज की सादगी के कई यादगार किरदार देने वाले धर्मेंद्र ने अपने 60 साल के करियर में वह मुकाम हासिल किया जिसे शब्दों में बयान करना आसान नहीं। एक्टर के जाने से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक मनाया जा रहा है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पड़ोसी देस पाकिस्तान के कलाकार ने भी धर्मेंद्र को याद किया है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस रीमा खान ने धर्मेंद्र के साथ मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की है।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि
पाकिस्तानी एक्ट्रेस और टीवी होस्ट रीमा खान ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर करके 2004 में धर्मेंद्र से हुई अपनी मुलाकात को याद किया। उन्होंने लिखा कि सिनेमा ने आज अपनी धड़कन खो दी है और धर्मेंद्र की रोशनी कभी फीकी नहीं पड़ेगी। वह उनकी मेहमाननवाज़ी और सादगी को अपनी जिंदगी की खूबसूरत याद बताते हुए नजर आईं। भारत में पाकिस्तानी सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स पहलगाम हमले और बढ़ते तनाव के बाद ब्लॉक हैं, इसलिए रीमा का यह पोस्ट पाकिस्तानी सिनेमा के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया। उनके अलावा महिरा खान, राहत फतेह अली खान और अदनान सिद्दीकी ने भी धर्मेंद्र को याद किया। अदनान ने लिखा कि धर्मेंद्र कैमरे के सामने इतने सहज थे कि लगता था स्क्रीन उनके लिए ही बनी हो।
माहिरा खान ने भी किया याद
रीमा और अदनान के पोस्ट के साथ-साथ महिरा खान ने भी धर्मेंद्र की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। हिंदी फिल्मों के सबसे बड़े और सबसे पसंद किए जाने वाले स्टार्स में से एक धर्मेंद्र अपनी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे। अगस्त्य नंदा स्टारर ये फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है। एक्टर आखिरी वक्त तक फिल्मों में काम करते रहे।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




