धुरंधर में संजय दत्त की एक्टिंग की मुरीद हुईं चौधरी असलम की बीवी, बताया किस सीन में आई पति की याद

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

धुरंधर फिल्म में पाकिस्तानी पुलिस अफसर चौधरी असलम के रोल की तारीफ हर किसी ने की। असली चौधरी असलम की पत्नी नौरीन ने अब बताया है कि फिल्म के किस सीन में उन्हें लगा कि ये असलम ही हैं।

धुरंधर में संजय दत्त की एक्टिंग की मुरीद हुईं चौधरी असलम की बीवी, बताया किस सीन में आई पति की याद

धुरंधर के दोनों पार्ट्स में पाकिस्तानी पुलिस चौधरी असलम का रोल काफी चर्चा में रहा। इसे संजय दत्त ने निभाया था। भारत ही नहीं पाकिस्तान के लोगों को भी लगा कि संजय इस रोल के लिए सही चॉइस थे। यहां तक कि चौधरी असली की असली पत्नी नौरीन ने भी उनकी तारीफ की है। उन्होंने बताया कि धुरंधर 2 का वो कौन सा सीन था जिसमें संजय दत्त को देखकर अपने पति याद आ गए।

बताया किस सीन में आई याद

आजतक रेडियो के साथ पॉडकास्ट में नौरीन असलम ने संजय दत्त की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह उनके पति के रोल के लिए सही चॉइस थे। नौरीन बोलती हैं, 'जब वह कार के पास खड़े होते हैं और अपनी आंखें ऊपर उठाते हैं, एक पल को मुझे लगा कि असलम ही है।' नौरीन ने बताया कि उनके पति बोलते थे कि जब वह इस दुनिया में नहीं रहेंगे, उन पर फिल्म बनेगी।

घरवालों को करना चाहिए था फोन

हालांकि नौरीन को यह शिकायत भी है कि फिल्म ने उनके पति के किरदार के साथ पूरा न्याय नहीं हुआ। वह बोलती हैं, 'अगर वे लोग फिल्म बना रहे थे तो कम से कम मुझे या किसी जर्नलिस्ट,पुलिस किसी को एक बार फोन करना चाहिए था ताकि उनकी अच्छाइयां और बुराइयां समझ सकें। उन्होंने वो काम किया जो बाकी पुलिसवाले नहीं कभी नहीं कर सके।'

सदियों में पैदा होता है चौधरी असलम

नौरीन ने धुरंधर फिल्म नहीं देखी है बल्कि उसकी कुछ क्लिप्स ही देखी हैं। उन्होंने फिल्म में गाली-गलौज के लिए कहा कि फैमिली के साथ ऐसी फिल्म नहीं देखी जा सकती है लेकिन पुलिस वाले में बहुत कॉमन है और रोल पर भी सूट किया है। नौरीन से पूछा गया कि उनके पति पहले पाकिस्तान तक ही सीमित थे अब पूरी दुनिया जानती है, कैसा लगा। इस पर नौरीन बोलीं, 'चौधरी असलम आम पर्सनैलिटी नहीं थे। उनको इंग्लैंड में सुपरकॉप का खिताब मिला था। सदियों में कोई एक पैदा होता है जो अपनी जान लगा देता है।' नौरीन ने कहा कि धुरंधर में कुछ नेगेटिव चीजें दिखाई गई हैं जैसे जाली एनकाउंटर किए, बच्चों को मारा तो चौधरी ने ऐसा कभी नहीं किया था।

एक्टर गलत नहीं होते

नौरीन बोलीं, 'चौधरी पहले से ही शोहरत वाले शख्स थे।'वह बोलीं कि चौधरी को गए 12 साल हो गए और इस बीच उन्हें कोई नहीं भूला। नौरीन बोलीं कि संजय दत्त को बताना चाहिए कि अब वह चौधरी असलम के बारे में क्या सोचते हैं। उन्होंने कहा कि संजय पर रोल काफी जंचा है। नौरीन बोलीं, 'एक्टर कभी गलत नहीं होते। वे तो स्क्रिप्ट पढ़ते हैं। इसमें भी संजय दत्त ने अपने किरदार में जान डाली। ल्यारी वाले सीन में भी संजय दत्त काफी जंचे हैं।' नौरीन पहले इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि वह संजय दत्त की फैन रही हैं। उनके पति को भी संजय दत्त की फिल्म खलनायक पसंद आई थी।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।