पाकिस्तान के असली चौधरी असलम को संजय दत्त के बाबा नाम से पुकारते थे लोग, इस फिल्म के बाद बन गए थे एक्टर के फैन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर में संजय दत्त के किरदार को भी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में संजय दत्त ने चौधरी असलम खान का किरदार निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं असल में चौधरी असलम ने अपना नाम बाबा के नाम पर रख लिया था।

पाकिस्तान के असली चौधरी असलम को संजय दत्त के बाबा नाम से पुकारते थे लोग, इस फिल्म के बाद बन गए थे एक्टर के फैन

धुरंधर में रणवीर के अलावा संजय दत्त के किरदार को भी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में एक्टर ने पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर SP चौधरी असलम खान का किरदार निभाया है। जब सफेद कुर्ते, पायजामे में संजय दत्त बड़ी सी गन लेकर जब हमला करते हैं तो उनका स्वैग रणवीर भी मैच नहीं कर पाते। लेकिन क्या आप जानते हैं असल में संजय दत्त के फैन थे। इस बारे में पूर्व जर्नलिस्ट रहे अनिरुद्ध मित्रा ने बताया था।

संजय दत्त के फैन थे असली चौधरी असलम खान

धुरंधर में संजय दत्त ने चौधरी असलम खान का किरदार निभाया जो असल में बाबा कॉप के नाम से जाने जाते थे। उन्हें ये नाम संजय दत्त के वजह से मिला था। इस बारे में एक पूर्व जर्नलिस्ट अनिरुद्ध मित्रा ने बताया। अनिरुद्ध ने अपने करियर के दौरान पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड ISI पर तगड़ी रिसर्च की थी। उन्होंने हाल में रणवीर इके शो में कहा कि लोग बोलते थे कि वो तालिबान का हंटर था। एक नाम था यारों का यार, एक नाम था बाबा कॉप, बाबा कॉप क्यों नाम था क्योंकि वो संजय दत्त के बहुत बड़े फैन थे। खलनायक देखने के बाद।

संजय दत्त

चौधरी असलम खान की जर्नी

आदित्य धर ने अपनी फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट्स में चौधरी असलम खान के किरदार को खास तरह से पेश किया है। असलम जो 1963 में पैदा हुए। 1980 में सिंध पुलिस में भर्ती हुए। चौधरी असलम 2000 के दशक के बाद खबरों में आए। कराची टाउनशिप में गैंगस्टर के खिलाफ एक्शन लिया। बलोचों से दुश्मनी को फिल्म में भी दिखाया गया है। संजय दत्त ने चौधरी असलम के किरदार में छाप छोड़ी है। उन्हें पसंद किया जा रहा है।

फिल्म की कमाई

बता दें, आदित्य धर ने अपनी फिल्म धुरंधर में पाकिस्तान की पॉलिटिक्स, गैंग वॉर, आतंकवाद जैसे मुद्दे दिखाए हैं। फिल्म की जानदार कहानी और शानदार परफॉरमेंस के लिए चर्चाओं में बनी हुई है। साउथ में सेलेब्रिटी ने फिल्म को खास बताया है। फिल्ममेकर्स ने धुरंधर की तुलना शोले के दौर से की है। इसके साथ ही फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। आने वाले दिनों ये फिल्म नया रिकॉर्ड बना सकती है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।