
पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार ने की थीं 4 शादियां, इस बॉलीवुड एक्टर संग भी नहीं चला रिश्ता, हुआ तलाक
फिल्म हिना में नजर आई पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार और उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कम ही लोग जानते हैं। एक्ट्रेस ने चार शादियां की लेकिन तीन शादियां सिर्फ एक साल में टूट गई। चौथी शादी चली सिर्फ तीन साल।
1991 में आई फिल्म हिना ऑडियंस के बीच जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर लीड हीरो थे और उनकी हीरोइन के किरदार में पाकिस्तान से आई जेबा बख्तियार ने खूब पहचान बनाई थी। कहते थे कि राज कपूर की फिल्मों से लॉन्च होने वाली हीरोइन खास होती थीं। उन्हें खास तरह से फिल्मों में पेश किया जाता था। इससे पहले राम तेरी गंगा मैली हो गई में मंदाकनी अपनी खूबसूरती की वजह से पहचान बना चुकी थीं। अब जेबा आई थी जिन्होंने अपने मासूमियत भरे चेहरे और प्यारी मुस्कान से अलग छाप छोड़ी। ज़ेबा पाकिस्तान में मशहूर कवि के घर जन्मी थीं। इस फिल्म के बाद जेबा अपनी निजी जिंदगी की वजह से खबरों में बनी रहीं। एक्ट्रेस ने चार शादियां की और चारों संग तलाक ले लिया। इनकी तीन शादियां तो सिर्फ एक साल तक चली।
जावेद जाफरी से की शादी
जेबा जब हिंदी फिल्मों में आई तो वो तलाकशुदा थीं। उनकी पहली शादी 1985 में सलमान वलियानी से हुई थी। लेकिन ये रिश्ता सिर्फ एक साल में टूट गया था। इसके बाद उनका रिश्ता एक्टर जावेद जाफरी से जुड़ा। हिना फिल्म में डेब्यू से पहले एक्ट्रेस के जावेद जाफरी संग अफेयर की खबरें सामने आई थीं। दोनों ने 1989 में शादी की और येरिश्ता भी सिर्फ एक साल में टूट गया। 1990 में दोनों के तलाक की खबर आई। और उसी दौरान लोगों को पता चला कि दोनों ने शादी भी कर ली थी। लेकिन जेबा ने उस समय अपनी शादी स्वीकार नहीं की थी. ऐसा कहा जाता है कि जावेद ने जेबा से शादी साबित करने के लिए सबूत पेश किया था।

अदनान सामी से हुआ बेटा
जावेद जाफरी के साथ अपने तलाक के बाद भी जेबा हिंदी फिल्मों में एक्टिव रहीं। उन्हें हिना के अलावा नरगिस और मोहब्बत की आरजू नाम की फिल्मों में देखा गया। इसी दौरान एक्ट्रेस की नजदीकियां अदनान सामी के साथ बढ़ी। दोनों पाकिस्तान से थे और 1993 में जोड़े ने शादी कर ली। अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश थे। इस शादी से दोनों का एक बेटा अज़ान भी हुआ। लेकिन एक बार से जेबा का दिल टूटने वाला था। अदनाम से शादी के करीब 4 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। जेबा के करीबी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक्ट्रेस ने अपने बेटे की कस्टडी पाने के लिए कई सालों तक लड़ाई लड़ी। बच्चे को पालने के लिए कई पाकिस्तानी फिल्मों और टीवी शोज में काम भी करती रहीं।
चौथी शादी भी टूट गई
बेटे की कस्टडी और निजी जिंदगी में आए तूफान के थमने के बाद जेबा को चौथी दफा फिर प्यार हुआ। एक्ट्रेस ने साल 2009 में पाकिस्तान के सोहेल खान से शादी की। लेकिन ये एक्ट्रेस की तीसरी शादी थी जो सिर्फ एक साल के अंदर टूट गई। दोनों ने साल 2010 में तलाक ले लिया। जेबा अब भी पाकिस्तान की एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक्टिव हैं।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




