हानिया आमिर का इंस्टा अकाउंट भारत में दोबारा दिखने लगा? जानें क्या है सच
पाकिस्तानी सेलेब्स का इंस्टाग्राम अकाउंट दोबारा इंडिया में दिखने लगा था, लेकिन सिर्फ कुछ समय के लिए। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर दोबारा बैन लगा दिया गया है।

सोशल मीडिया पर एक बार फिर पाकिस्तानी एक्टर्स पर चर्चा होने लगी है। दरअसल, हानिया आमिर और माहिरा खान जैसे पाकिस्तानी सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में दोबारा दिखने लगे थे। पहले तो लोगों को लगा कि भारत और पाकिस्तान के बीच डिजिटल वॉर अब ख़त्म हो गई, लेकिन कुछ ही देर बाद उनके अकाउंट्स भारत में फिर से डिएक्टिवेट कर दिए गए हैं।
अचानक से क्यों दिखने लगे थे अकाउंट्स?
कुछ तकनीकी बदलावों या अपडेट्स के कारण भारतीय यूजर्स पाकिस्तानी सितारों की प्रोफाइल देख पा रहे थे। प्रशंसकों को लगा कि शायद पाबंदी हट गई है, लेकिन ऐसा नहीं था। जैसे ही खबर फैली कि पाकिस्तानी एक्टर्स के अकाउंट भारत में ऐक्टिव हो गए हैं, तुरंत इस पर एक्शन लिया गया और अकाउंट दोबारा डिएक्टिवेट हो गए। अब अगर आप भारत से हानिया आमिर या माहिरा खान की प्रोफाइल सर्च करते हैं, तो वहां वही पुराना मैसेज दिखाई देगा, ‘यह अकाउंट भारत में उपलब्ध नहीं है क्योंकि हमें इस कंटेंट को प्रतिबंधित करने के लिए एक कानूनी अनुरोध प्राप्त हुआ है।’
कब लगा था प्रतिबंध?
पिछले साल हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों और भ्रामक प्रचार को रोकने के लिए पाकिस्तानी सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया थ।
हनिया आमिर किन भारतीय सितारों को करती हैं फॉलो?
भले ही तकनीकी कारणों से भारत में उनकी प्रोफाइल प्रतिबंधित हो, लेकिन हानिया आमिर का भारतीय सितारों और बॉलीवुड के गानों के प्रति लगाव किसी से छिपा नहीं है। वह अक्सर भारतीय गानों पर रील बनाती नजर आती हैं। आपको बता दें कि हानिया आमिर इंस्टाग्राम पर कई लोकप्रिय भारतीय हस्तियों को फॉलो करती हैं, जिनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:
शहनाज गिल: हानिया कई बार शहनाज के चुलबुले अंदाज की तारीफ कर चुकी हैं।
प्राजक्ता कोली:मशहूर यूट्यूबर और अभिनेत्री प्राजक्ता के कंटेंट को भी हानिया काफी पसंद करती हैं।
11 पंजाबी सुपरस्टार और ग्लोबल आइकन दिलजीत दोसांझ की हानिया बड़ी फैन हैं और उन्हें फॉलो करती हैं।
इन सितारों के अकाउंट पर भी गिरी गाज
सिर्फ हानिया ही नहीं, बल्कि भारत में भारी फैन फॉलोइंग रखने वाले इन सितारों के अकाउंट भी फिलहाल ब्लॉक हैं:
1. माहिरा खान
2. फवाद खान
3. बिलाल अब्बास खान
4. सबा कमर
5. वहाज अली
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


