Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPakistani actor Alyy Khan who starred in Don 2 with shahrukh khan criticises Aryan Khan web series Bads of Bollywood
पाकिस्तानी एक्टर ने की ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की बुराई, शाहरुख के साथ ‘डॉन 2’ में कर चुके हैं काम

पाकिस्तानी एक्टर ने की ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की बुराई, शाहरुख के साथ ‘डॉन 2’ में कर चुके हैं काम

संक्षेप:

The Bads of Bollywood: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को जहां बॉलीवुड के लोगों ने खूब सराहा, लेकिन पाकिस्तानी एक्टर को ये सीरीज पसंद नहीं आई।

Dec 12, 2025 09:26 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शाहरुख खान के साथ 'डॉन 2' में काम करने वाले पाकिस्तानी एक्टर अली खान ने उनके बेटे आर्यन खान की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की बुराई की है। उनका कहना है कि शो में गालियों का बहुत ज्यादा इस्तेमाल अजीब और गैर-जरूरी लग रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि वह सीरीज से कनेक्ट नहीं कर पाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:100 करोड़ के क्लब में अक्षय की 19 फिल्में, रणवीर की 8, जानें शाहरुख का डेटा
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (L) अपनी पत्नी गौरी खान (C) और बेटे आर्यन खान के साथ

‘मुझे बहुत अजीब लगा’

अली खान ने ARY पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में कहा, “हाल ही में मैंने आर्यन खान का काम देखा…, मुझे बहुत अजीब लगा। एक तो फैमिली के साथ आप देख नहीं सकते क्योंकि बहुत गंदी लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है और अजीब बात ये थी कि सीरीज में इस बात का कोई जस्टिफिकेशन भी नहीं दिया गया है कि ऐसी भाषा क्यों इस्तेमाल की गई है। आप सोचिए सीरीज में जिस लेवल के लोग दिखाए थे, क्या वो असल में ऐसी सड़कछाप भाषा का इस्तेमाल करते हैं?”

ये भी पढ़ें:‘धुरंधर’ के सेट पर अक्षय खन्ना को खाने पड़े थे 7 थप्पड़, डोंगा उर्फ नवीन का दावा
डॉन 2 में शाहरुख खान के साथ अली खान

‘अगर गाली देनी भी है तो…’

एली ने ये भी कहा कि कई बार फिल्ममेकर्स अटेंशन पाने या रेटिंग्स बूस्ट करने के लिए शॉक वैल्यू पर डिपेंड करते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब गाली-गलौज का यूज किया जाए तो उसको जस्टिफाई भी किया जाए और इस्तेमाल कम किया जाए। उन्होंने कहा, “अगर गाली देनी भी है, तो क्लोज-अप की तरह होनी चाहिए, जब जरूरत हो, तब बोलो, तभी असर आता है। हर वाक्य में हो तो क्रिंज होता है, बोरियत हो जाती है। अगर यह हर वाक्य में आता है, तो यह क्रिंज और बोरिंग हो जाता है।”

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।