धुरंधर के जवाब में बनी मेरा ल्यारी के बिके 22 ही टिकट, भारत में उड़ी खिल्ली; आपको पता है कहानी?
पाकिस्तानी फिल्म मेरा ल्यारी 8 मई को रिलीज हो चुकी है। अब रिपोर्ट्स हैं कि पहले ही दिन इतने कम टिकट बिके कि कई जगहों से फिल्म हटा दी गई। फिल्म एजेंट्स या टेररिजम पर नहीं बल्कि ल्यारी की लड़कियों पर है।

पाकिस्तानी फिल्म मेरा ल्यारी भारत में चर्चा में है। दरअसल धुरंधर का जवाब मानी जा रही फिल्म के बुरी तरह फ्लॉप होने की खबर है। रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म के टिकट की कम बिक्री देखकर इसे थिएटर्स से हटा दिया गया है। भारत के लोग सोशल मीडिया पर फिल्म की खिल्ली उड़ा रहे हैं। हालांकि फिल्म के टीजर में एंटी-इंडिया कुछ नहीं दिख रहा बल्कि ल्यारी की लड़कियों के स्ट्रगल की कहानी है।
फिल्म के 22 टिकट ही बिके!
धुरंधर फिल्म पाकिस्तान में बैन थी। इसके बाद भी वहां छिपकर धड़ल्ले से इसका पाइरेटेड वर्जन देखा गया। फिल्म का पहला पार्ट देखकर पड़ोसी मुल्क काफी खुश हुआ लेकिन दूसरा पार्ट आने के बाद कई लोगों ने आपत्ति जताई। ल्यारी के लोगों का कहना था कि भारत के लोगों ने उनके देश और शहर की छवि खराब की है। इसके बाद से ही वे धुरंधर के जवाब में ऐसी मूवी बनाने की कोशिश में थे जिससे उनकी छवि सुधरे। अब आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की रिलीज के बाद दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट्स के मुताबिक फिल्म के 22 टिकट ही बिक पाए, इसके बाद इसे कई जगहों के थिएटर्स से पहले ही दिन हटा दिया गया। बता दें कि फिल्म 8 मई को रिलीज हुई थी।
क्या है मेरा ल्यारी के टीजर में
फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर वायरल है। यह कोई स्पाई या टेररिजम पर मूवी नहीं बल्कि स्पोर्ट्स पर है। फिल्म में ल्यारी की लड़कियों की बेबसी दिखाई गी है। इसके ओपनिंग सीन में दिखता है कि एक बेटी अपनी मां से अपने पिता की बुराई करती है। इसके बाद एक लड़की फुटबॉल खेलती है। उसकी मां रोकती है कि अगर पिता ने देख लिया तो खाल उधेड़ देंगे। इसके बाद पिता अपनी बेटी को पीटता है। फिल्म में ल्यारी की लड़की का स्ट्रगल दिखाया गया है। मूवी विमिन सेंट्रिक है। टीजर में भारत-विरोधी जैसा कुछ नहीं दिख रहा। फिल्म को अबु अली ने डायरेक्ट किया है। मूवी में एक्टर आयशा ओमर, दानानीर मोबीन, सामिया मुमताज हैं।
सोशल मीडिया पर दिखे ये कमेंट्स
टीजर से भारत के एक ट्विटर यूजर का कमेंट है, बस धुरंधर के नाम पर कुछ दे दे बाबा। एक ने लिखा है, पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री और इंडियन आर्मी का बचपन चल रहा है। एक और ने लिखा है, ये तीसरा ट्राई है अपनी इमेज सुधारने की, तुम लोगों की क्या इमेज है यह इंडिया डिसाइड कर चुका। एक ने लिखा है, इधर अलग ही ल्यारी चल रहा।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


