Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडpahlaj nihalni recalls divya Bharti tells how she sat on her chest when he cancelled shoot
वह आकर मेरी चेस्ट पर बैठ गई… जब होटल में आईं दिव्या भारती, पहलाज निहलानी ने बताया किस्सा

वह आकर मेरी चेस्ट पर बैठ गई… जब होटल में आईं दिव्या भारती, पहलाज निहलानी ने बताया किस्सा

संक्षेप:

दिव्या भारती के साथ काम करने वाले उनके काम के डेडिकेशन की तारीफ जरूर करते हैं। अब पहलाज निहलानी ने बताया कि कैसे एक बार उन्होंने शूट कैंसल किया तो सुबह होटल में आकर वह उनकी छाती पर बैठ गई थीं।

Tue, 26 Aug 2025 12:07 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिव्या भारती बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसस में से एक थीं। हालांकि फिल्ममेकर पहलाज निहलानी ने जब उनकी तस्वीरें देखीं तो रिजेक्टर दिया था। उन्होंने बताया कि दिव्या से पहली बार कैसे मुलाकात हुई और शोला और शबनम में उन्हें कैसे कास्ट किया। पहलाज ने दिव्या भारती के डेडिकेशन की तारीफ की। एक घटना बताई जब उन्होंने दिव्या की चोट की वजह से शूट कैंसल किया और वह सोते पहलाज निहलानी को जगाने आ गई थीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हॉस्पिटल में अकेली थी दिव्या

पहलाज निहलानी पिंकविला से बातचीत कर रहे थे। उनके निधन के वक्त को याद करते हुए वह बोले, 'वह उस वक्त एकदम अकेली थी, उस वक्त तक वहां कोई नहीं था। मैं जल्दी से हॉस्पिटल भागा।' पहलाज ने बताया कि दिव्या को स्ट्रेचर पर रखा गया था। उन्हें खबर मिलते ही वह हॉस्पिटल पहुंच गए थे। तब तक उनके परिवार को खबर नहीं मिली थी।

नहीं पसंद आई थीं दिव्या भारती

पहलाज ने बताया कि दिव्या का परिचय किसने करवाया था और साथ में काम कैसे किया। वह बोले, 'जतिन उन्हें उन्हें मेरे पास लाए थे। जब वह पहली बार आई तो फोटो में चबी लग रही थी। मुझे फोटोज पसंद नहीं आए, दिव्या भारती का चेहरा बहुत बड़ा लग रहा था।' पहलाज ने बताया कि उन्होंने दिव्या को वजन कम करने की सलाह दी थी।

ऐसे मिली शोला और शबनम

पहलाज बताते हैं, 'बाद में वह फिर से उसको लेकर आए। तब तक शोला और शबनम की शूटिंग शुरू हो चुकी थी। तब वह इसमें हिरोइन नहीं थी। वह दिव्या भारती को फिल्म सिटी में लेकर आए और बोले, देखिए अब सही लग रही है। तब मैंने कहा कि वह कल से शूटिंग शुरू कर सकती है।'

जब दिव्या के पैर में लगी कील

पहलाज निहलानी ने दिव्या भारती के काम के लिए डेडिकेशन की तारीफ की। वह बोले, 'वह काम करती रही। उसके पैर में एक कील लग गई थी। रात का तीन बजा था। सुबह छह बजे वह फिर से गाने के लिए तैयार हो गई। जबकि मैंने बता दिया था कि शूट कैंसल है। मैं सोया था रूम में कि शूट कैंसल है। मेरे रूम में आई, हाउसकीपिंग ने दरवाजा खोला, आकर बैठ गई मेरे चेस्ट पर कि उठो। मेरी वाइफ बोली कि ये कौन है। मैं और मेरी वाइफ दोनों सोए हुए थे और आकर मेरे पेट पर बैठ गई। बहुत अच्छी लड़की थी।'

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।