फिल्म में करीना को लेने के लिए अक्षय ने प्रोड्यूसर को किया था फोर्स, बोले थे- कुछ भी पैसे दो, लेकिन…
पहलाज निहलानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री और एक्टर्स को लेकर बात की। पहलाज ने बताया कि कैसे अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म तलाश जो साल 2003 में रिलीज हुई थी, उसमें करीना कपूर को लेने के लिए प्रोड्यूसर को फोर्स किया था।

फिल्ममेकर और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के पूर्व चीफ पहलाज निहलानी ने एक्टर्स की बढ़ती कॉस्ट पर अपनी बात रखी है। इसके अलावा उन्होंने उस किस्से के बारे में बताया जब अक्षय कुमार ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म तलाश की कास्टिंग में इंटरफेयर किया था। वह चाहते थे कि करीना कपूर फिल्म में लीड रोल में हों।
अक्षय ने की करीना को फिल्म में रखने की डिमांड
पहलाज ने कहा, 'पहले प्रोड्यूर्स और डायरेक्टर्स कास्ट करते थे, लेकिन हीरो इंटरफेयर नहीं करते थे। सबसे पहले जिस एक्टर ने मुझे इंटरफेयर किया वह हैं अक्षय कुमार वो भी फिल्म तलाश के दौरान। उन्होंने मुझे कहा कि हम कल से फिल्म शुरू कर सकते हैं और आप मुझे अपने हिसाब से पैसे दे सकते हो, लेकिन फिल्म में हिरोइन करीना कपूर होनी चाहिए। वो उस वक्त की सबसे महंगी फिल्म थी और 22 करोड़ में बनी थी। ऐसा पहली बार हुआ था मेरे करियर में जब एक एक्टर ने कास्ट को लेकर डिमांड रखी हो।'
अब प्रोड्यूसर्स करते हैं कुरियर सर्विस का काम
पहलाज ने बताया कि अक्षय ने उनसे कहा कि वह अपने अपोजिट यंग एक्टर चाहते हैं। कभी-कभी एक्टर की जब ज्यादा उम्र हो जाती है तो वह अपने अपोजिट यंग एक्ट्रेस चाहते हैं ताकि उनकी अपनी उम्र कम दिखे। ऐसा मैंने पहली बार देखा था, लेकिन इन दिनों एक्टर्स सब डिसाइड करते हैं और प्रोड्यूसर्स कुरियर सर्विस की तरह काम करते हैं।
एक्टर्स दिन में लेते डाइट फूड, रात में ड्रग्स
पहलाज ने फिर फिल्म बनाते वक्त लग रहे एक्सपेंसेस पर कहा, जहां एक इंसान का काम होता है, अब उस पर 10 लोग काम कर रहे हैं। पहले एक वैनिटी वैन होती थी, लेकिन अब एक्टर्स 6 वैनिटी वैन चाहते थे। एक एक्सरसाइज के लिए, एक किचन, एक मीटिंग्स के लिए। शर्म आनी चाबिए उन एक्टर्स को। पहले एक मेकअप मैन होता था, लेकिन अब उन्हें हेयरड्रेसर अलग चाहिए और एक इंसान चाहिए उनका शीशा पकड़ने के लिए। पहले एक्टर्स घर का खाना लेकर आते थे, अब उन्हें डाइट फूड चाहिए। सुबह उन्हें डाइट फूड चाहिए और रात में ड्रग्स।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


