'पद्मावत' के राइटर ने जौहर सीन पर किया रिएक्ट, कहा- ये उस दौर की सच्चाई थी, फिल्म भले अच्छी हो लेकिन कुछ लोग सिर्फ...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

'पद्मावत' और जौहर विवादों के बीच अब फिल्म 'पद्मावत' के राइटर प्रकाश कपाड़िया ने जौहर सीन को डिफेंड किया है।

Padmaavat writer Prakash Kapadia on Jauhar
'पद्मावत' के राइटर ने जौहर सीन पर किया रिएक्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को और अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। स्वरा उन स्टार्स में से हैं जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अक्सर उन्हें हर मुद्दे पर अपनी राय रखते देखा जाता है। ऐसे में हाल ही में स्वरा भास्कर एक बार फिर से खबरों में आई हैं। उन्होंने हाल ही में दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' और जौहर को लेकर कुछ ऐसे बयान दिए, जिसके बाद वो विवादों में घिर गई हैं। इन विवादों के बीच अब फिल्म 'पद्मावत' के राइटर प्रकाश कपाड़िया ने जौहर सीन को डिफेंड किया है। उन्होंने कहा कि ये फिल्म उस दौर की सच्चाई है।

हर कोई फिल्म को अलग तरह से समझता है

प्रकाश कपाड़िया ने संजय लीला भंसाली के साथ मिलकर फिल्म की कहानी लिखी है। 'पद्मावत' के राइटर प्रकाश ने हाल ही में HT को अपना इंटरव्यू दिया और जौहर सीन को अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'हमने अपनी रिसर्च और इतिहास की किताबों में लिखी बातों के आधार पर फिल्म बनाई है। हर कोई फिल्म को अलग तरह से समझता है। हमने जो दिखाया, जिसमें जौहर का सीन भी शामिल है, वह उस समय की सच्चाई थी; इसे अब बदला नहीं जा सकता। हालात 'करो या मरो' वाले थे। वे लोग (पुरुष योद्धा) केसरिया बाना पहनकर युद्ध के मैदान में उतरे थे।'

मैं कुछ नहीं कह सकता, लोगों को जो कहना है कहने दीजिए

बता दें कि राजपूत परंपरा में, 'केसरिया' का मतलब है पुरुषों का केसरिया रंग के कपड़े पहनकर युद्ध में उतरना और तब तक लड़ना जब तक वे शहीद न हो जाएं, खासकर तब जब जीतना नामुमकिन हो। स्वरा भास्कर के बयान पर प्रकाश कपाड़िया ने कहा, 'ये इंसान के मूड पर निर्भर करता है। फिल्म भले ही अच्छी हो, लेकिन अगर आप उसे खराब मूड में देखते हो तो आपको अच्छी फिल्म भी बेकार लगेगी। ये नियत की भी बात होती है। क्या आप एक दर्शक के तौर पर जा रहे हैं या कोई विवादित चीज या नेगेटिव ढूंढने जा रहे हो। पद्मावत के समय में फिल्म के रिलीज से पहले विवाद हुआ था। सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया था। वो ही बातचीत सालों बाद भी जारी है। तो अब इसमें मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। लोगों को जो कहना है कहने दीजिए।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'पद्मावत' के राइटर ने जौहर सीन पर किया रिएक्ट, कहा- 'ये उस दौर की सच्चाई थी'