Weekend Watch: 40 साल पहले आई ये नारीवादी फिल्म है मस्ट वॉच, जीते थे 4 नेशनल अवॉर्ड
Jio Hotstar Film: अगर आप इस वीकेंड पर कोई पुरानी फिल्म देखना चाहते हैं तो हम आपको 40 साल पहले आई एक ऐसी नारिवादी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसने 4 नेशनल अवॉर्ड जीते थे। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है।

भारतीय सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में बनी हैं जो आज भी मास्टरपीस मानी जाती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं। 40 साल पहले नारीवाद को दिखाती ये फिल्म एक बार तो हर किसी को जरूर देखनी चाहिए। अगर आपने इस फिल्म को नहीं देखा है तो इस वीकेंड पर घर बैठे देख सकते हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के कई ऐसे चेहरे नजर आए थे जिनकी गिनती दिग्गज कलाकारों में होती है।
1986 में रिलीज हुई थी ये फिल्म
फिल्म के बारे में जानने से पहले जानते हैं इस फिल्म का नाम। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है मिर्च मसाला। ये फिल्म 40 साल पहले साल 1986 में रिलीज हुई थी। मिर्च मसाला की गिनती आर्ट फिल्मों में भी की जाती है।
फिल्म में नजर आए थे दिग्गज कलाकार
मिर्च मसाला की कास्ट के बारे में बात करें तो इस फिल्म में एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकार नजर आए थे। फिल्म में सुप्रिया पाठक, रत्ना पाठक, दीना पाठक, स्मिता पाटिल, नसीरुद्दीन शाह, राज बब्बर, ओमपुरी, सुरेश ओबरॉय, दीप्ति नवल, हरीश पटेल, परेश रावल और नीना कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आए थे।
क्या है मिर्च मसाला का प्लॉट?
मिर्च मसाला के प्लॉट की बात करें तो ये फिल्म स्वतंत्रता से पहले के समय को दिखाती थी जब गांव में सूबेदार हुआ करते थे। फिल्म में एक सूबेदार (नसीरुद्दीन शाह) गांव में जाता है। वहां, हर रोज वो किसी न किसी महिला को पकड़कर उसके साथ गलत काम करता है। एक दिन उसकी नजर गांव की एक महिला सोनबाई पर पड़ती है। सोनबाई का पति गांव से बाहर गया होता है। सूबेदार एक दिन सोनबाई को पकड़ लेता है। वो उसे सूबेदार को थप्पड़ मारकर वहां से भाग जाती है।
सोनबाई का थप्पड़ सूबेदार की ईगो को चोट पहुंचाता है। अब वो इस जिद्द पर अड़ जाता है कि वो सोनबाई को सबक सिखाकर रहेगा। सूबेदार से भागकर सोनबाई एक मिर्ची की फैक्ट्री में छिप जाती है, जहां गांव की अन्य महिलाएं काम करती हैं। फैक्ट्री का चौकीदार सोनबाई को बचाने के लिए सूबेदार से पंगा ले लेता है। इधर बौखलाया सूबेदार गांव के प्रधान को धमकी देता है। गांव के सारे मर्द एक तरफ हो जाते हैं। वो सोनबाई को सूबेदार के हवाले करने को कहते हैं। इधर गांव की सभी महिलाएं सोनबाई को बचाने के लिए एक साथ हो जाती हैं। सूबेदार जब फैक्ट्री पर पहुंचता है तो फैक्ट्री की महिलाएं उसे अच्छा सबक सिखाती हैं। इस फिल्म का क्लाइमेक्स काफी दमदार है।
7.9 रेटिंग वाली फिल्म ने जीते थे चार नेशनल अवॉर्ड्स
मिर्च मसाला को केतन मेहता ने डायरेक्ट किया था। स्मिता पाटिल की इस फिल्म ने चार नेशनल अवॉर्ड जीते थे। मिर्च मसाला को बेस्ट फीचर फिल्म, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (सुरेश ओबरॉय), बेस्ट फीचर फिल्म हिंदी और बेस्ट एडिटिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड्स मिले थे। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


