OTT Watch: इन 5 फिल्मों में दिखी प्यार की ऐसी सनक, देखकर दिल में बैठ जाएगा खौफ
Weekend Watch: बॉलीवुड और हॉलीवुड में तमाम ऐसी फिल्में बनी हैं जिसमें दिखाया गया है कि क्या होता है जब प्यार सनक में बदल जाता है। आज हम आपको ऐसी ही पांच फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। इन फिल्मों को आप वीकेंड पर देख सकते हैं।

अगर आपको थ्रिलर फिल्मों का शौक है तो हम आपको बॉलीवुड और हॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों के नाम बता रहे हैं जो ऐसी थ्रिलर फिल्में हैं जिसमें ये दिखाया गया है कि क्या होता है जब किसी का प्यार सिर्फ प्यार न रह जाकर सनक में बदल जाता है। ये फिल्में देख आपके दिल में प्यार को लेकर खौफ बैठ जाएगा। इन फिल्मों को आप वीकेंड पर बैठकर देख सकते हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के नाम और किस ओटीटी पर देख सकते हैं ये फिल्में।
- फेटल अफेयर
IMDb रेटिंग: 4.7
OTT: नेटफ्लिक्स
फिल्म के बारे में: एली अपने पति और बेटी के साथ एक नए घर में शिफ्ट होती है। एली की बेटी कॉलेज चली गई है। वहीं, एली नौकरी पर लौट चुकी है। एली की मुलाकात उसके एक पुराने दोस्त से होती है। दोनों पहले ड्रिंक्स के लिए मिलते हैं। इसके बाद एक बार में दोनों के बीच कुछ होता है जिसके बाद एली अपने दोस्त से दूर रहने का फैसला लेती है। एली जिसे दोस्त समझ रही है, वो सिर्फ अब ऐली का दोस्त नहीं रहा। वो एली को स्टॉक कर रहा है। एली के जीवन में रहने के लिए उसका दोस्त कुछ भी करने को तैयार है, चाहे फिर वो मर्डर क्यों न हो।
2. सीक्रेट ऑब्सेशन
IMDb रेटिंग: 4.5
OTT: नेटफ्लिक्स
फिल्म के बारे में: जेनिफर का एक्सिडेंट हो जाता है। एक्सिडेंट के बाद जब जेनिफर को होश आता है, वो अपने पुराने जीवन के बारे में सबकुछ भूल चुकी होती है। उसके पास उसका पति होता है जो उसका ख्याल रख रहा होता है। जेनिफर को वो घर लेकर जाता है। जेनिफर अपने पति पर कुछ शक होता है। इसके बाद फिल्म में जो राज खुलता है वो आपको हैरान कर देगा। दरअसल, जिस शख्स को जेनिफर अपना पति समझ रही होती है, वही उसके लिए बड़ा खतरा होता है।
3. अग्नि साक्षी
MDb रेटिंग: 6.2
OTT: जी5
फिल्म के बारे में: साल 1996 में रिलीज हुई इस फिल्म में नाना पाटेकर ने एक ऐसे पति का रोल निभाया है जो अपनी पत्नी को मारता-पीटता, उसे परेशान करता है। मधु (मनीषा कोइराला) अपनी पहचान बदलकर रहने के लिए मजबूर हो जाती है। मधु जो अब शिवांगी बन चुकी है वो सूरज (जैकी श्रॉफ) से शादी कर लेती है। दोनों की खुशहाल जीवन में एंट्री होती है विश्वनाथ (नाना पाटेकर) की। विश्वनाथ मधु को पाने की सनक में कई सारे गलत काम कर डालता है।
4. अगली स्टोरी
IMDb रेटिंग: 8
OTT: जियो हॉटस्टार
फिल्म के बारे में: नेहा (अविका गौर) एक ऐसे शादी के रिश्ते में है जहां उसका पति कार्तिक उससे इतना प्यार करता है कि उसका प्यार प्यार नहीं सनक में बदल जाता है। कार्तिक बचपन से ही नेहा से ऑब्सेस होता है। वो उससे बचपन से ही शादी करना चाहता है। शादी के बाद कार्तिक किस तरह से नेहा का जीवन बर्बाद करता है, वो काफी डराने वाला है।
5. डर
IMDb रेटिंग: 7.6
OTT: नेटफ्लिक्स
फिल्म के बारे में: राहुल (शाहरुख खान) किरण से बहुत प्यार करता है, लेकिन उसका ये प्यार एक तरफा है। वो किरण से कभी अपने प्यार का इजहार नहीं करता है। वो किरण को स्टॉक करता है, उसकी तस्वीरों से अपना कमरा भर लेता है। राहुल को जब पता चलता है कि किरण सुनील (सनी देओल) से शादी कर रही है, वो पागल हो जाता है। राहुल किरण को पाने के लिए लोगों का खून करने को भी तैयार है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


