टॉप 50 शोज, दूसरे स्थान पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, नंबर 1 पर इस शोज ने बनाई जगह
औरमैक्स की टॉप 50 की लिस्ट में समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' ने तहलका मचाया है। वहीं रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और ‘धुरंधर 2’ भी इस लिस्ट में है।

साल 2026 के शुरुआती 6 महीने बीत चुके हैं। इन 6 महीनों में ओटीटी पर कई फिल्में, सीरीज और शोज आए। लेकिन लोगों ने सबसे ज्यादा क्या देखा? ओरमैक्स मीडिया की ताजा रिपोर्ट में इसका पूरा हिसाब-किताब आ गया है। इस लिस्ट में समय रैना का शो सबसे ऊपर है, तो रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का भी जलवा कायम है।
ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए 6 बड़े शो और फिल्में
1. इंडियाज गॉट लेटेंट 2: 38.5 मिलियन व्यूज
2. धुरंधर: 35.2 मिलियन व्यूज
3. धुरंधर: द रिवेंज: 27.8 मिलियन व्यूज
4. मेड इन इंडिया: द टाइटन स्टोरी: 17.8 मिलियन व्यूज
5. द राजा साब: 17.5 मिलियन व्यूज
6. चिरैया: 16.3 मिलियन व्यूज
समय रैना का डबल धमाका
समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। करीब 38.5 मिलियन (3.85 करोड़) व्यूज के साथ ये 2026 का अब तक का सबसे बड़ा हिट शो बन गया है। यही नहीं, समय रैना का स्टैंड-अप शो 'स्टिल अलाइव' भी 13.1 मिलियन व्यूज के साथ 15वें नंबर पर रहा।
'धुरंधर' का जलवा बरकरार
थिएटर में गदर मचाने के बाद आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने नेटफ्लिक्स पर भी बाजी मारी और 35.2 मिलियन व्यूज के साथ चौथे नंबर पर रही। वहीं इसके दूसरे पार्ट 'धुरंधर: द रिवेंज' को भी लोगों ने खूब देखा और ये 27.8 मिलियन व्यूज के साथ छठे नंबर पर रहा।
थिएटर में सुस्त, ओटीटी पर सुपरहिट
प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' भले ही सिनेमाघरों में कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन ओटीटी पर दर्शकों ने इसे सिर-आंखों पर बिठाया। ये फिल्म 17.5 मिलियन व्यूज के साथ टॉप 10 में 9वें नंबर पर रही।
अच्छी कहानी वाले शोज को भी मिला प्यार
नसीरुद्दीन शाह और जिम सरभ की सीरीज 'मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी' को तारीफ के साथ-साथ अच्छे व्यूज भी मिले। 17.8 मिलियन व्यूज के साथ ये 7वें नंबर पर रही। इसके अलावा जियोहॉटस्टार की 'चिरैया' (16.3 मिलियन) और नीरज पांडे की 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' (14.2 मिलियन) को भी खूब देखा गया।
टॉप 50 के कुछ और नाम
लाफ्टर शेफ्स सीजन 3: 14.1 मिलियन व्यूज (रैंक 12)
मटका किंग: 12.1 मिलियन व्यूज (रैंक 18)
तेरे इश्क में: 12.0 मिलियन व्यूज (रैंक 19)
रिपोर्ट कैसे तैयार की गई?
ओरमैक्स मीडिया हर हफ्ते पूरे देश में 3,000 से ज्यादा लोगों का सर्वे करता है। इस रिपोर्ट में केवल उन्हीं लोगों को गिना गया है जिन्होंने किसी शो या फिल्म को कम से कम 30 मिनट तक देखा हो। य डेटा सिर्फ भारत का है और इसमें सभी भाषाओं के डब्ड वर्जन शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


